Hindi NewsUttar-pradesh NewsBhadoni NewsPM Shri Schools to Receive 5 5 Lakhs for Sports Equipment to Enhance Student Talent
पीएमश्री स्कूलों में खेल सामग्रियों की होगी खरीद

पीएमश्री स्कूलों में खेल सामग्रियों की होगी खरीद

संक्षेप:

Bhadoni News - पीएमश्री स्कूलों में खेल सामग्रियों की होगी खरीद पीएमश्री स्कूलों में खेल सामग्रियों की होगी खरीद पीएमश्री स्कूलों में खेल सामग्रियों की होगी खरीद पीए

Dec 27, 2025 12:34 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भदोही
share Share
Follow Us on

ज्ञानपुर, संवाददाता। बेसिक और माध्यमिक विद्यालयों के बाद अब पीएमश्री स्कूलों में भी बच्चे खेलते हुए नजर आएंगे। विद्यार्थियों की खेल प्रतिभा निखारने की दिशा में खेल सामग्री की खरीद के लिए शासन स्तर से 11 पीएम श्री विद्यालयों में 50-50 हजार यानि 5.50 लाख रुपये से खेल सामग्री क्रय होगा। खेल सामग्री खरीद के लिए शासन से धनराशि जारी हो गई है। खेल सामग्री के माध्यम से विद्यार्थियों की खेल प्रतिभा निखारा जाएगा। साथ ही विभागीय स्तर से खेल सामग्री की खरीदने के लिए विद्यालयों के खाते में धनराशि आ गई है। विभूति नारायण राजकीय इंटर कालेज ज्ञानपुर, जवाहर नवोदय विद्यालय ज्ञानपुर सहित बेसिक शिक्षा विभाग के 11 परिषदीय विद्यालयों का चयन पीएमश्री स्कूल के रूप में किया गया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

यहां पढ़ रहे छात्र-छात्राओं की बेहतर शिक्षा को एक ओर जहां विद्यालयों को हर सुविधा संसाधन से समृद्ध किया जा रहा है, तो विद्यालयों में अध्ययनरत व खेलों में भी रुचि रखने वाले विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए भी विशेष प्रयास किया जा रहा है। शासन से अवमुक्त धनराशि से शतरंज, कैरम, क्रिकेट, बैडमिंटन, एथलेटिक्स आदि खेलों से संबंधी खेल सामग्री क्रय किए जाएंगे। जिला बेसिक शिक्षाधिकारी शिवम पांडेय ने बताया कि शासन के निर्देश के अनुरूप कार्रवाई करने व खेल सामग्री का क्रय करने का निर्देश सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को दिया गया है। प्रति विद्यालय 50 हजार की दर से पांच लाख 50 हजार रुपये स्कूलों के खाते में भेज दिया गया है।