मांगे गए प्लान की खबर...
किचन से लेकर आवागमन तक महंगी की मार क क क क क क क क क क क कक क क क क क क क कक क

भदोही, संवाददाता। पेट्रोल और डीजल के दामों में शुक्रवार को हुई तीन रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी के बाद जिले के लोगों को महंगाई का डर सताने लगा है। ईंधन महंगा होते ही आम आदमी का मासिक बजट गड़बड़ा गया है। रसोई से लेकर आवागमन, खेती-बाड़ी और कारोबार तक हर क्षेत्र पर इसका असर पड़ सकता है। मध्यमवर्ग के साथ ही अल्प वेतनभोगी और रोज कमाने-खाने वाले परिवारों की चिंता बढ़ गई है। बढ़े दामों के बाद जिले में पेट्रोल 97.77 रुपये और डीजल 90.67 रुपये प्रति लीटर बिकता रहा। महंगाई की आशंका के बीच पेट्रोल पंपों पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। वहीं कई वाहन चालकों ने तो पहले ही अपनी गाड़ियों की टंकी फुल करा लिया। लोगों का कहना है कि पहले से ही बढ़ती महंगाई, मंदी और बेरोजगारी से हालात खराब है। अब पेट्रोल-डीजल महंगा होने से सब्जी, फल, खाद्य तेल, कपड़ा, पढ़ाई-लिखाई और परिवहन समेत रोजमर्रा की जरूरतों के सामान भी महंगे हो जाएंगे। जिले में बड़ी आबादी दिहाड़ी मजदूरी और छोटे रोजगार पर निर्भर है, ऐसे में बढ़ती महंगाई ने गरीब और मध्यम वर्ग की मुश्किलें बढ़ा दी हैं。
कृषि पर प्रभाव
वहीं कालीन कारोबार से जुड़े लोगों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय हालात और कारोबार में सुस्ती के कारण पहले से ही निर्यात प्रभावित है। ऐसे में डीजल और पेट्रोल महंगा होने से माल ढुलाई और उत्पादन लागत बढ़ जाएगी। किसानों ने भी ईंधन मूल्य वृद्धि को खेती के लिए बड़ा झटका बताया है। उनका कहना है कि सिंचाई, जुताई और परिवहन का खर्च बढ़ने से खेती और महंगी हो जाएगी。
किराया-भाड़ा के भी बढ़ने के हैं संकेत
भदोही। पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ने के बाद वाहन संचालकों ने किराया-भाड़ा बढ़ाने के संकेत दिए हैं। उनका कहना है कि ईंधन महंगा होने से वाहन संचालन का खर्च बढ़ गया है। किराया बढ़ने का असर बाजार में आने वाले सामानों की कीमतों पर भी पड़ेगा।
सीएनजी के लिए बढ़ी परेशानी
भदोही। जिले में सीमित सीएनजी स्टेशन होने के कारण वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ रही है। गोपीगंज और औराई क्षेत्र में ही सीएनजी उपलब्ध होने से लंबी कतारें लग रही हैं। जिले में सीएनजी करीब 95 रुपये प्रति किलो बिक रही है जबकि वाराणसी में इसका दाम अपेक्षाकृत कम बताया जा रहा है।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


