ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशगिरफ्तारी के विरोध में पीस पार्टी ने किया प्रदर्शन

गिरफ्तारी के विरोध में पीस पार्टी ने किया प्रदर्शन

पीस पार्टी के अध्यक्ष डा. अयूब की गिरफ्तारी से नाराज लोगों ने गुरुवार को कलक्ट्रेट पर विरोध-प्रदर्शन किया। राज्यपाल को संबोधित पत्रक डीएम को सौंप मामले की निष्पक्षता से जांच कराने की मांग की। चेताया...

गिरफ्तारी के विरोध में पीस पार्टी ने किया प्रदर्शन
हिन्दुस्तान टीम,भदोहीThu, 06 Aug 2020 11:52 PM
ऐप पर पढ़ें

पीस पार्टी के अध्यक्ष डा. अयूब की गिरफ्तारी से नाराज लोगों ने गुरुवार को कलक्ट्रेट पर विरोध-प्रदर्शन किया। राज्यपाल को संबोधित पत्रक डीएम को सौंप मामले की निष्पक्षता से जांच कराने की मांग की। चेताया कि ऐसा नहीं हुआ तो पीस पार्टी के लोग हर स्तर से आवाज उठाने को बाध्य होंगे।

इस दौरान पदाधिकारियों ने कहा कि सूबे में जबसे भाजपा सरकार बनी है तब से विपक्ष दल का आवाज दबाया जा रहा है। राजनैतिक द्वेष से पार्टी के अध्यक्ष डा. अयूब को गिरफ्तार कर लिया गया। इतना ही नहीं फर्जी मामला दर्ज करने का भी प्रयास किया गया। पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता से बौखलाई भाजपा सरकार इस तरह का कृत्य कर रही है। उत्तर प्रदेश में लोकतंत्र की गला घोटने का काम किया जा रहा है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कोरोना जैसे विपत्ति की घड़ी में लोगों की सहायता करने वालों को गिरफ्तार कर लिया जा रहा है। राजनैतिक दबाव में आकर झूठे आरोप लगाकर हैरान किया जा रहा है। किसी के साथ इस तरह का अत्याचार कभी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पीस पार्टी के लोग इसकी घोर निंदा करते हैं। साथ ही मुकदमा वापस लेकर रिहा कराए जाने की मांग करते हैं। इस मौके पर जिलाध्यक्ष आकिब जमाल अंसारी, नसीम, इम्तियाज अहमद, जावेद अंसारी, ताबिक अंसारी, महमूद आदि मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें