समय पर पंचायत चुनाव कराए सरकार

Newswrap हिन्दुस्तान, भदोही
share

Bhadoni News - गोपीगंज के ग्राम प्रधानों ने खंड विकास अधिकारी को पत्रक सौंपा, जिसमें मुख्यमंत्री से पंचायत चुनाव समय पर कराने या मौजूदा प्रधानों का कार्यकाल बढ़ाने की मांग की। प्रधानों का कहना है कि यदि चुनाव समय पर नहीं हुए तो विकास कार्य प्रभावित होंगे। ज्ञापन में विकास कार्यों के अवरोध से बचने के लिए उचित कदम उठाने की अपील की गई।

समय पर पंचायत चुनाव कराए सरकार

गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। अखिल भारतीय पंचायत परिषद के जिलाध्यक्ष और विकास खंड ज्ञानपुर के ग्राम प्रधानों ने खंड विकास अधिकारी को पत्रक सौंपा। इस दौरान मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन देकर पंचायत चुनाव समय से कराने या मौजूदा प्रधानों का कार्यकाल बढ़ाने की मांग की। अखिल भारतीय पंचायत परिषद के जिलाध्यक्ष देवराज दुबे और ज्ञानपुर ब्लॉक अध्यक्ष तथा ग्राम पंचायत रमईपुर के प्रधान महेंद्र कुमार सिंह राजन के नेतृत्व में ग्राम प्रधान ज्ञानपुर ब्लॉक मुख्यालय पहुंचे। ग्राम प्रधानों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन खंड विकास अधिकारी द्वारा नामित एडीओ एसटी राघवेंद्र दुबे को सौंपा। अवगत कराया कि ग्राम प्रधानों का कार्यकाल 26 मई को समाप्त हो रहा है।

प्रधानों ने कहा कि यदि समय से चुनाव संभव नहीं हुआ तो ग्राम विकास कार्य प्रभावित होंगे और विकास में अवरोध उत्पन्न होगा। ज्ञापन में अनुरोध किया गया कि या तो पंचायत चुनाव समय से करा दिए जाएं या प्रधानों के कार्यकाल का विस्तार किया जाए। प्रधानों का कहना है कि कार्यकाल विस्तार नहीं होने पर गांवों के विकास कार्य रुक जाएंगे। यदि प्रशासकों की नियुक्ति की गई तो यह लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत होगा।इस मौके पर महेंद्र कुमार सिंह, ग्राम प्रधान रमईपुर प्रभात मालवीय, दिनेश शुक्ला, दीपक शुक्ल, डॉ. प्रसाद, प्रदीप तिवारी, अवधेश गुप्ता, नेब्बू लाल, कमलेश कुमार आदि मौजूद रहे।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।