छात्रवृत्ति परीक्षा में बड़वापुर स्कूल के 11 बच्चे चयनित

Mar 01, 2026 09:52 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भदोही
share Share
Follow Us on

Bhadoni News - छात्रवृत्ति परीक्षा में बड़वापुर स्कूल के 11 बच्चे चयनित छात्रवृत्ति परीक्षा में बड़वापुर स्कूल के 11 बच्चे चयनित छात्रवृत्ति परीक्षा में बड़वापुर स्कूल

छात्रवृत्ति परीक्षा में बड़वापुर स्कूल के 11 बच्चे चयनित

भदोही, संवाददाता। राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति की परीक्षा में भदोही जिले के बच्चों का शानदार प्रदर्शन रहा। उच्च प्राथमिकत विद्यालय बड़वापुर के ही 11 बच्चे परीक्षा में चयनित हुए। राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीखा परिणाम में जिले के बच्चों ने एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन की है। मेधावी छात्र हर्ष यादव यूपीएस नेवादा ने 180 से 166 अंक प्राप्त कर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त की है। उच्च प्राथमिक विद्यालय बड़वापुर के विद्यार्थियों ने पूर्व वर्षों की परंपरा को कायम रखते हुए इस वर्ष भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विद्यालय परिवार से कुल 11 विद्यार्थियों का चयन राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा 2026-27 में हुआ है।

चयनित समस्त बच्चों को शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आगामी चार वर्षों तक प्रतिवर्ष 12000 की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। इसके तहत प्रत्येक छात्र को कुल 48000 की आर्थिक सहायता प्राप्त होगी। बच्चों की सफलता पर विद्यालय के शिक्षक गौरान्वित होते रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।