Bhadoni News: समस्याओं का त्वरित निस्तारण कराएं अधिकारी: डीएम

हिन्दुस्तान, भदोही
Follow us on Google News
share

Bhadoni News: समस्याओं का त्वरित निस्तारण कराएं अधिकारी: डीएम रण कराएं अधिकारी: डीएम रण कराएं अधिकारी: डीएम रण कराएं अधिकारी: डीएम रण कराएं अधिकारी: डीएम रण कराएं अ

Bhadoni News: समस्याओं का त्वरित निस्तारण कराएं अधिकारी: डीएम

Bhadoni News: ज्ञानपुर, संवाददाता। दूर-दराज से आए जनता के मामलों का निस्तारण अधिकारी प्राथमिकता से कराएं। जिला, तहसील व ब्लॉक स्तरीय अधिकारी नियमित रूप से जनता दर्शन में बैठे और उनकी समस्याओं का शासन की मंशानुरूप निस्तारण कराएं। इसमें लापरवाही बरतने वालों के विरुद्ध जांच कर कार्रवाई की जाएगी। यह निर्देश सोमवार को डीएम शैलेश कुमार ने जनता दर्शन में आए लोगों की समस्याओं को सुनते हुए समस्त अधिकारियों को दी। अधिकारी सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक नियमित रूप से कार्यालय में बैठें। प्राप्त शिकायतों को संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्रेषित करते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रत्येक प्रकरण का समयबद्ध, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

कहा कि जनसमस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी स्तर पर लापरवाही अथवा अनावश्यक विलंब स्वीकार नहीं किया जाएगा। इस बीच पुलिस, विद्युत, पेयजल, पेंशन, आवास, भूमि विवाद समेत अन्य मामले आए। इस मौके पर एडीएम शुभांगी शुक्ला आदि मौजूद थीं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।