ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशआपदा प्रबंधन कार्यों में रुचि न लेना पड़ा महंगा, छह पर केस

आपदा प्रबंधन कार्यों में रुचि न लेना पड़ा महंगा, छह पर केस

कोरोना के मद्देनजर देश समेत लॉक डाउन लगाने के साथ ही आपदा घोषित किया गया है। ऐसे में डीएम राजेंद्र प्रसाद ने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को मुख्यालयों पर डटे रहने का निर्देश दिया है। जिसका अनुपालन न...

आपदा प्रबंधन कार्यों में रुचि न लेना पड़ा महंगा, छह पर केस
हिन्दुस्तान टीम,भदोहीFri, 10 Apr 2020 10:32 PM
ऐप पर पढ़ें

कोरोना के मद्देनजर देश समेत लॉक डाउन लगाने के साथ ही आपदा घोषित किया गया है। ऐसे में डीएम राजेंद्र प्रसाद ने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को मुख्यालयों पर डटे रहने का निर्देश दिया है। जिसका अनुपालन न करने वाले छह कर्मियों पर शुक्रवार को मुकदमा दर्ज कराया गया।

जिला मुख्यालय पर कंट्रोल रुम बनाया गया है, जहां पर जनपद के लोगों की समस्याओं का निराकरण फोन के जरिए कराया जा रहा है। उक्त कार्य को संपादित करने के लिए अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगाई गई है, लेकिन कुछ लापरवाह कर्मी लगातार गायब हैं। ऐसे लोगों की खबर डीएम ने शुक्रवार को ली। उन्होंने मंजू श्रीवास्तव, कंहैयालाल, बेलाल अहमद, आलोक दीक्षित, प्रदीप कुमार सिंह, कंहैयालाल द्वितीय के खिलाफ केस दर्ज करने का आदेश दिया। उक्त कर्मी बार-बार चेतावनी देने के बाद भी गायब रह रहे थे।

मारपीट में पांच पर केस

औराई। थाना क्षेत्र के जयरामपुर गांव निवासी प्रशांत बरनवाल की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों पर मारपीट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। आरोप है कि घाटमपुर गांव निवासी राहुल, मनोज यादव, लोलारख, संजय यादव व शरद यादव ने उनके साथ ही पीड़ित के चरेरे भाई के साथ मारपीट की। पुलिस प्रकरण की जांच कर रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें