New Year Jungle Mangal Event at Baba Bade Shiv Dham Preparations Underway जंगल में मंगल कार्यक्रम की तैयारियां शुरू, बहाया पसीना, Bhadoni Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBhadoni NewsNew Year Jungle Mangal Event at Baba Bade Shiv Dham Preparations Underway

जंगल में मंगल कार्यक्रम की तैयारियां शुरू, बहाया पसीना

Bhadoni News - जंगल में मंगल कार्यक्रम की तैयारियां शुरू, बहाया पसीना क क क कक क क क क कक क क क क क कक

Newswrap हिन्दुस्तान, भदोहीFri, 27 Dec 2024 12:48 AM
share Share
Follow Us on
जंगल में मंगल कार्यक्रम की तैयारियां शुरू, बहाया पसीना

गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। विगत वर्षों की तरह इस साल भी बाबा बड़े शिव धाम में नए साल पर जंगल में मंगल कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसकी तैयारियां शुरू कर दी गईं। विद्यार्थियों एवं नगर पालिका परिषद गोपीगंज के कर्मचारी श्रमदान कर मंदिर परिसर को सुंदर बनाने का काम किए। संपूर्ण परिसर में साफ-सफाई एवं रंग-रोगन के साथ ही विभिन्न ढंग से परिसर को सुंदरता प्रदान किया जाएगा। शिव वाटिका की गोबर से लिपाई, तालाब की सफाई, वाटिका की सफाई सहित मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया जाएगा। नव वर्ष पर मंदिर परिसर में वृहद सुंदरकांड का आयोजन होगा। मंदिर के पुजारी सुरेंद्र, मिथिलेश, पंकज, धीरज, राहुल ने भी श्रमदान किया। कहा कि हर साल की तरह इस वर्ष भी कार्यक्रम को भव्य बनाने का काम होगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।