समाज विकास मंच शुरू करेगा एंबुलेंस सेवा
समाज विकास मंच शुरू करेगा एंबुलेंस सेवा समाज विकास मंच शुरू करेगा एंबुलेंस सेवा समाज विकास मंच शुरू करेगा एंबुलेंस सेवा समाज विकास मंच शुरू करेगा एंबु

ज्ञानपुर, संवाददाता। गंगा तटीय क्षेत्रों में रहने वालों को शीघ्र ही एंबुलेंस की सेवा मिलेगी। सीतामढ़ी, कोनिया व छछुआ भूर्रा क्षेत्र की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा प्रदान की जाएगी। समाज विकास मंच द्वारा 30 मई को विशेष एंबुलेंस सेवा की शुरूआत की जाएगी। इसका शुभारंभ डीएम शैलेश कुमार, एसपी अभिनव त्यागी एवं सीडीओ बाल गोविंद शुक्ल और सीएमओ डॉ. संतोष कुमार चक द्वारा किया जाएगा। यह बातें गुरुवार को एक निजी प्रतिष्ठान में पत्रकारों से हुई बातचीत में समाज विकास मंच के अध्यक्ष अभिषेक पांडेय ने कही। कहा कि डीघ ब्लॉक क्षेत्र में एंबुलेंस सेवा शुरू होने से क्षेत्रीय मरीजों को इलाज में काफी राहत मिलेगी।
समाज विकास मंच की यह पहल केवल एंबुलेंस सेवा तक सीमित नहीं है, बल्कि ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा सामाजिक अभियान साबित होगा। गंगा किनारे बसे इन गांवों में आज भी गंभीर मरीजों को अस्पताल पहुंचाना बड़ी चुनौती बना हुआ है। समाज विकास मंच द्वारा स्वास्थ्य विभाग को छह वेंटिलेटर मशीनें भी उपलब्ध कराए जाएंगे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


