Bhadoni News: फल हो या काजू-बदाम, सबके बढ़ गए दाम
Bhadoni News: ज्ञानपुर में शारदीय नवरात्र शुरू होते ही व्रत में इस्तेमाल होने वाली चीजों के दाम बढ़ गए हैं। साबूदाना, कुट्टू का आटा, मखाना और गरी महंगे होने से व्रत रखने वालों का बजट प्रभावित हो रहा है। फल, फूल और सूखे मेवों की कीमतें भी बढ़ी हैं। मखाना 1,000 रुपये, गरी 460 रुपये और काजू 1,200 रुपये किलो तक पहुंच गया है।

Bhadoni News: ज्ञानपुर, संवाददाता। शारदीय नवरात्र में महंगाई से बजट प्रभावित होने लगा है। फल हो या काजू-बदाम सबके दाम बढ़ गए हैं। माला-फूल तो सिंघाड़ा आटा, मखाना लावा के दाम में भी वृद्धि हुई है। नौ दिन तक व्रत रखने वालों का बजट प्रभावित हो रहा है। नवरात्र शुरू होते ही व्रत में इस्तेमाल होने वाले सामान की कीमतों में उछाल आ गया है। साबूदाना, कुट्टू का आटा, मखाना और गरी के दाम बढ़ने से व्रत रखने वालों की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। वहीं, फल और ड्राई फ्रूट्स की कीमतें भी बढ़ गई हैं। कई सामान के दाम डेढ़ गुने तक पहुंच गए हैं।
बाजार में साबूदाना 70 से 80 से बढ़कर रुपये किलो और कुट्टू का आटा 140 से बढ़कर 160 रुपये किलो बिक रहा है। ड्राई फ्रूट्स व्यापारियों की माने तो मखाना के दाम 900 से बढ़कर 1000 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गए हैं। गरी भी 350 रुपये से बढ़कर 460 रुपये किलो बिकने लगी है। काजू की कीमत 1000 से 1200 तक पहुंच गई है। काजू की कई वैरायटी हैं। बढ़ रही महंगाई से हर घर का बजट प्रभावित होने लगा है।

