ग्राम पंचायतों में मानक के अनुरूप कराएं निर्माण कार्य: सीडीओ

Feb 28, 2026 12:24 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भदोही
share

Bhadoni News - ग्राम पंचायतों में मानक के अनुरूप कराएं निर्माण कार्य: सीडीओ ग्राम पंचायतों में मानक के अनुरूप कराएं निर्माण कार्य: सीडीओ ग्राम पंचायतों में मानक के अ

ग्राम पंचायतों में मानक के अनुरूप कराएं निर्माण कार्य: सीडीओ

ज्ञानपुर, संवाददाता। राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के तहत शुक्रवार को सीडीओ बाल गोविंद शुक्ल औराई ब्लॉक के ग्राम पंचायत जहांगीराबाद में निरीक्षण किए। इसमें चल रहे कार्यों की जांच करते हुए मानक के अनुरूप काम कराने को निर्देशित किए। चेताए कि इन कार्यों में किसी स्तर से लापरवाही की शिकायत मिली तो सख्त कार्रवाई होना तय है। इस दौरान सीडीओ ने कहा कि राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के तहत गंगा से सटे ग्राम पंचायतों में विभिन्न कार्य कराए जा रहे हैं। नोलों के निर्माण और गुणवत्ता की जांच की जा रही है। निरीक्षण में जो कमियां मिली उसे प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित कराने को निर्देशित किया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कहा कि गंगा को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए शासन से राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन योजना चल रही है। इसके तहत नाला बनाने समेत अन्य कार्य किए जा रहे हैं। ग्राम पंचायतों में जो भी काम कराए जाए वह मानक के अनुरूप होना चाहिए। इस मौके पर ग्राम प्रधान एवं पंचायत सचिव को निर्देशित किए कि ग्रामीण पंचायतों में चल रहे कार्यों में किसी तरह की मनमानी न की जाए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।