
भट्ठा संचालक समेत कई हिरासत में, पूछताछ
Bhadoni News - भट्ठा संचालक समेत कई हिरासत में, पूछताछक क क कक क क क क क क क क क क क क क क कक कककक ककक
भदोही, संवाददाता।शहर कोतवाली क्षेत्र के घसकरी गांव में दूसरे दिन शुक्रवार को भी सियापा छाया रहा। ग्रामीण, राजनीतिक दलों के लोगों ने पहुंच कर स्वजनों के आंसू पोंछे। उधर, पुलिस ने एक ईंट भट्ठा संचालक समेत कईयों को हिरासत में लिया है। संबंधित से पूछताछ जारी है। फरार दो आरोपित अभी भी पकड़ से दूर हैं। बता दें कि घसकरी गांव निवासी 60 वर्षीय दवा कारोबारी कमलाकांत दुबे की कार से रौंद कर हत्या बुधवार की रात मनबढ़ों ने कर दी थी। मृतक की शिकायत पर डीएम शैलेष कुमार ने बुधवार को ही घकसरी के प्रधान मनीष कुमार यादव का वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकार सीज किया था।
जबकि परिवार के मेहीलाल यादव को पुलिस ने अवैध मिट्टी खनन में हिरासत में। रात में आक्रोशित स्वजनों ने बुजुर्ग को दुकान का शटर बंद करते समय कार से रौंद दिया था, जिससे जान चली गई। शहर कोतवाली पुलिस ने मृतक के बेटे विवेक कुमार दुबे की तहरीर पर प्रधान मनीष कुमार यादव, मेहीलाल यादव, मुन्नालाल यादव, सुजीत कुमार के खिलाफ बीएनएस की धाराओं 103 (1) और 61 (2) में मामला दर्ज करके प्रधान और मेहीलाल को जेल रवाना किया। गुरुवार की देर रात कोतवाली पुलिस ने एक ईंट भट्ठा संचालक समेत कईयों को हिरासत में लिया। कोतवाल सच्चिदानंद पांडेय ने दावा किया कि फरार दोनों आरोपितों को जल्द दबोचा जाएगा। शांति व्यवस्था को लेकर गांव में पुलिस तैनात है। मोबाइल पर बात करने वाले राडार पर भदोही। प्रधान मनीष के साथ बुधवार को वाराणसी जाने वाले भट्ठा संचालक को पुलिस ने हिरासत में लिया है। इसके अलावा चारों आरोपितों के मोबाइल पर फोन करके घटना के पहले एवं बाद में बात करने वाले पुलिस के रडार पर है। कांग्रेसजनों ने बांटा दर्द भदोही। कांग्रेसजन घसकरी गांव शुक्रवार को पहुंचे। प्रभारी कोऑर्डिनेटर दयाशंकर पांडेय ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने फोन पर मृतक के बेटे के साथ बात की। जिलाध्यक्ष वसीम अंसारी ने बताया कि इसके बाद एसपी से मिलकर हत्यारों की गिरफ्तारी, पीड़ितों की सुरक्षा की मांग किया गया। इस मौके पर डा. राजेंद्र कुमार दुबे, शिवपूजन मिश्रा, राजेश्वर दुबे, सुरेश गौतम, त्रिलोकीनाथ बिन्द, सुबुकतगीन अंसारी रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




