दस जलकर बकाएदारों को नपं ने जारी की आरसी

Apr 07, 2026 10:18 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भदोही
share

Bhadoni News - दस जलकर बकाएदारों को नपं ने जारी की आरसी दस जलकर बकाएदारों को नपं ने जारी की आरसी दस जलकर बकाएदारों को नपं ने जारी की आरसी

दस जलकर बकाएदारों को नपं ने जारी की आरसी

ज्ञानपुर, संवाददाता। बकाया जलकर की राशि वसूली को लेकर नगर पंचायत ज्ञानपुर की सख्ती बढ़ती जा रही है। पिछले माह आठ सौ बकाएदारों को नोटिस जारी हुआ था। इसमें से चार सौ लोगों ने जलकर का बकाया राशि जमा कर दिया है जबकि दस बड़े जलकर बकाएदारों को नगर पंचायत ने आरसी जारी कर दिया है। वहीं बचे बकाएदारों से तीन लाख की वसूली की प्रक्रिया चल रही है। प्रभारी अधिशासी अधिकारी धर्मराज ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्धारित समय सीमा के पूर्व जलकर की शत-प्रतिशत बकाया वसूली की जाए। नगर पंचायत ज्ञानपुर के प्रभारी ईओ ने बताया कि नगर पंचायत में करीब आठ सौ ऐसे उपभोक्ता थे जो करीब पांच लाख रुपये जलकर रोके हुए थे।

इन लोगों को गत माह नोटिस जारी किया गया था। इसमें 50 फीसदी लोग जलकर जमा कर दिए हैं। जबकि शेष से वसूली की प्रक्रिया की जा रही है। जबकि दस बड़े बकाएदारों को आरसी जारी की गई है। चेतावनी दी गई है कि निर्धारित समय सीमा के अंदर जलकर जमा नहीं होता है तो नगर पंचायत द्वारा कार्रवाई की जाएगी। बताया कि नगर में कुल 11 वार्ड हैं जबकि आबादी 12 हजार से ज्यादा है। तमाम ऐसे उपभोक्ता हैं जो कई वर्षों से जलकर जमा नहीं कर रहे हैं। नगर पंचायत कर्मचारी घर-घर जाकर नियमित तकादा कर रहे हैं, लेकिन बकाएदार जमा करने का नाम नहीं ले रहे हैं। ऐसे में अब नगर पंचायत द्वारा आठ सौ लोगों को नोटिस जारी की गई थी। आरसी जारी होने के बाद भी बकाया जमा नहीं हुआ तो सख्त कार्रवाई होना तय है। जलकर राशि दो-ढाई साल से बकाएदार जमा नहीं कर रहे हैं। नगर कर्मियों को देखकर तमाम ऐसे बकाएदार हैं, जो बाहर जाने का बहाना भी कर देते हैं। बकाया जमा कराने को लेकर नगर पंचायत की सख्ती बढ़ गई है। नगर पंचायत के अधिकारियों को भी निर्देशित किया जा चुका है घर-घर तकादा करें और जो बकाया धन प्राप्त हो उसे प्राथमिकता के आधार पर जमा कराएं। जलकर वसूली करने वालों को भी लक्ष्य निर्धारित किया जाएगा कि वह बकाएदारों के यहां जाकर बकाया की वसूली करें। बड़े बकाएदारों से वसूली हर हाल में होना चाहिए, चाहे वह कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो। जलकर वसूली में लापरवाही की शिकायत मिली तो मामले को संज्ञान में लेते हुए संबंधित के खिलाफ भी विभागीय कार्यवाही होगी। हालांकि ईओ की सख्ती से वसूली में लगी टीम की भी सख्ती बढ़ गई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।