शहर में चला अभियान, 22 सौ रुपये वसूला जुर्माना
Bhadoni News - शहर में चला अभियान, 22 सौ रुपये वसूला जुर्माना क क क क कक कक क क कक क क क क क क

भदोही, संवाददाता। अर्से बाद नगर पालिका प्रशासन के अफसरों की तंद्रा शनिवार को टूटी। अभियान चलाकर 22 सौ रुपये वसूल किया गया। साथ ही साढ़े चार किलो प्रतिबंधित पॉलीथीन जब्त करने का दावा किया गया। पालिका के ईओ धर्मराज सिंह यादव ने बताया कि अधिकारियों के आदेश पर शहर के विभिन्न मार्गों मेन रोड, स्टेशन रोड एवं कटरा बाजार समेत अन्य गलियों में अभियान चलाया गया। इस दौरान प्लास्टिक मिलने पर 22 सौ रुपये जुर्माना वसूल किया गया। साथ ही साढ़े चार किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक बरामद करने का दावा किया। कहा कि आगे भी अभियान को जारी रखा जाएगा। उधर, दुकानदारों का कहना था कि अधिकारी केवल ठेला एवं खुमचा वालों को परेशान करते हैं। प्लास्टिक बनाने वालों पर हाथ डालने की जहमत नहीं। ऐसे में गरीबों का शोषण हो रहा है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।