
25 वार्डों में जलवाया जाएगा अलाव:चेयरमैन
Bhadoni News - गोपीगंज में नगर पालिका परिषद की बैठक में अध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता की अध्यक्षता में ठंड के मौसम में 25 वार्डों में पांच कुंतल लकड़ी जलाने का निर्णय लिया गया। पेयजल पाइपलाइन बिछाने और मार्गों पर प्रकाश व्यवस्था को दुरुस्त करने पर भी चर्चा हुई। सभासदों ने अलाव जलाने का प्रस्ताव भी पास किया।
गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पालिका परिषद कार्यालय में सोमवार को बोर्ड की बैठक संपन्न हुई। अध्यक्षता पालिका अध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता ने की। ठंड के मौसम को देखते हुए नगर के 25 वार्ड में प्रत्येक वार्डों में पांच कुंतल लकड़ी सभासदों के माध्यम से जलवाने का निर्णय लिया गया। चेयरमैन ने कहा कि नगर विकास को लेकर धन की कमी नहीं आएगी। जलापूर्ति को पेयजल पाइपलाइन बिछाने के साथ ही सभी मार्गों पर प्रकाश के व्यापक इंतजाम किए जाएंगे। दावा किया कि सरकारों की ओर से धन दिया जा रहा है, जिससे गोपीगंज पालिका को चमकाने का काम होगा। सभासदों के मांग पर बोर्ड ने चिह्नित स्थानों पर पालिका कर्मियों के द्वारा अलाव जलवाने का प्रस्ताव पास किया गया।
डा. आनंद कुमार गुप्ता ने नगर क्षेत्र के राजमार्ग फ्लाईओवर के नीचे बनाए गए पिलरों पर देवी, देवताओं के चित्र को हटाकर उन्हें नगर के व्यापारियों के प्रतिष्ठानों का प्रचार-प्रसार के लिए उपलब्ध कराने की मांग की। जिसे सभी ने मंजूरी दी। नगर के विभिन्न वार्डों में गंदे पेयजल आपूर्ति की रोकथाम के लिए अंडरग्राउंड पाइपलाइन बिछाने जाने सहित नगर के पथ प्रकाश व्यवस्था को दुरुस्त करने का भी प्रस्ताव को ध्वनि मत से पारित किया। बैठक में मुख्य रूप से ईओ राम बचन यादव, सभासद राजेश गुप्ता, इजहार खान, अजहरुद्दीन राइन, श्याम कुमारी देवी रहे। बीडीएच 20: पालिका बोर्ड की बैठक में शामिल चेयरमैन, सभासद एवं अन्य।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




