ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशमुंबई कमाने गए युवक की संदग्धि हाल में मौत

मुंबई कमाने गए युवक की संदग्धि हाल में मौत

मुंबई कमाने गए युवक की संदग्धि हाल में मौत

मुंबई कमाने गए युवक की संदग्धि हाल में मौत
हिन्दुस्तान टीम,भदोहीFri, 19 Apr 2019 09:48 PM
ऐप पर पढ़ें

थाना क्षेत्र के कंधिया गांव निवासी एक युवक की मुबई में संदिग्ध हाल में मौत हो गई। युवक की मौत से पीड़ित परिजनों में कोहराम मच गया।

कंधिया गांव निवासी 25 वर्षीय हृदय नारायण मिश्र मुंबई स्थित एक दवा फैक्ट्री में काम करता था। गुरुवार की सुबह संदिग्ध अवस्था में उसकी मौत हो गई। किसी रिश्तेदार ने परिजनों को युवक के मौत की सूचना दी तो पीड़ित परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक युवक के पिता केदारनाथ मिश्र गांव में ही खेती-बाड़ी करते हैं। मृतक चार भाइयों में सबसे छोटा था। मृत युवक की शादी हो गई है। मुंबई पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। परिजन मुंबई पहुंच गए हैं। उधर, युवक की मौत से पूरे गांव में सियापा पसरा हुआ है। परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है। युवक की मौत कैसे हुई यह पता नहीं चल पा रहा है। हालांकि युवक की मौत को लेकर लोग तरह-तरह की चर्चा कर रहे हैं। मृतक की पत्नी का रोकर बुरा हाल है। उसका विलाप सुन लोगों का कलेजा फटा जा रहा था। पिता केदारनाथ घर पर रहते हैं जबकि उनके अन्य लड़के दिल्ली में रहते हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें