किशोरी ने छोड़ा घर, बेटे-मां समेत तीन पर केस
Bhadoni News - भदोही की एक महिला ने एसपी को शिकायत दी है कि उसकी 17 साल की बेटी को भगाने का आरोप उसके बेटे, उसकी मां और एक अन्य व्यक्ति पर लगाया है। महिला का कहना है कि उसके पति और बेटा मुंबई में हैं, जबकि वह अपनी बेटी के साथ घर पर रहती हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।

भदोही, संवाददाता। सुरियावां थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने एसपी को शिकायती पत्र दिया। 17 साल की बेटी को भगाने का आरोप मां, बेटे एवं एक अन्य व्यक्ति पर लगाया। पुलिस ने तीनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा कायम कर लिया है। तहरीर में महिला ने कहा कि पति एवं बेटा रोजगार के सिलसिले में मुंबई में रहते हैं। वह घर पर बेटी के साथ रहती हैं। जौनपुर जिले के कमासिन, मीरगंज निवासी अखिलेश और उसकी मां उर्मिला देवी तथा आदित्य नारायण ने मिलकर गत माह में बेटी को बहला फुसला कर घर छोड़ने के लिए बाध्य कर दिया।
पुलिस ने मुकदमा कायम करने के बाद किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



