Bhadoni News: उमस-धूप ने किया बेहाल
Bhadoni News: ज्ञानपुर में मानसून का लंबा इंतजार अभी तक वांछित बारिश नहीं ला सका है। गर्मी और उमस ने चर्म रोगों के मामलों को बढ़ा दिया है। अस्पतालों में रोगियों की संख्या बढ़ रही है। डॉक्टरों का कहना है कि पसीने से होने वाले रोगों से बचाव के लिए जरूरी उपाय करें।

Bhadoni News: ज्ञानपुर, संवाददाता। आधा जुलाई होने को है, लेकिन मानसूनी बादलों ने धरा को पूरी तरह से सिंचित करने का काम नहीं किया है। गत दिनों हुई बरसात ने हल्की रात देने का काम किया था। लेकिन रविवार को बादलों संग उमस एवं हल्की धूप ने लोगों को बेहाल करने का काम किया। उधर, धूप तथा पसीने के कारण चर्म रोगों का खतरा बढ़ गया है। सरकारी एवं निजी अस्पतालों में ऐसे मरीजों की संख्या ठीक ठाक नजर आ रही है। बता दें कि इस साल मार्च माह से ही अच्छी गर्मी पड़ी। हालांकि बीच-बीच में कभी कभार आंधी एवं बरसात का असर देखा गया। इधर एक सप्ताह से जनपद में कभी बदली तो कभी धूप नजर आ रही है। शनिवार के बाद दूसरे दिन रविवार को भी धूप, बादलों संग उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया था। जिले के लोग इस साल पूरी तरह से बेहाल हैं। 15 दिनों विलंब से आए मानसून ने दो दिनों तक बरसात किया, उसके बाद नदारद हो गए। अब धान समेत अन्य खरीफ फसलों के उत्पादन पर असर पड़ने से इनकार नहीं किया जा सकता है。
चर्म रोगों का खतरा
जिला अस्पताल ज्ञानपुर एवं महाराजा बलवंत सिंह राजकीय अस्पताल में रविवार को भी चर्म रोग, बुखार, उल्टी, दस्त, आंख में परेशानी के मरीज सर्वाधिक नजर आए। डाक्टरों ने बताया कि लगातार पसीना होने के कारण चर्म रोगों का खतरा ज्यादा बना हुआ है। रोग की शिकायत होने पर चिकित्सकों को दिखाएं। साबुन न लगाएं साथ ही कपड़े को साफ करके पहनने का काम करें। साथ ही अन्य बीमारियों से बचने को ठंडा, दूषित फल का सेवन करने से परहेज करने की बात कही। कहा कि इसके कारण पेट संबंधित बीमारियां ज्यादा देखी जा रही हैं।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


