महिला हित में संचालित योजनाओं की दी गई जानकारी
Bhadoni News - महिला हित में संचालित योजनाओं की दी गई जानकारी महिला हित में संचालित योजनाओं की दी गई जानकारी महिला हित में संचालित योजनाओं की दी गई जानकारी महिला हित

ज्ञानपुर, संवाददाता। काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सोमवार को मिशन शक्ति फेज पांच के तहत द्वितीय चरण व्याख्यान का आयोजन हुआ। इसमें महिला हित में शासन से संचालित योजनाओं की जानकारी छात्राओं को दी गई। राजनीति विज्ञान विभाग के सहायक प्रोफेसर धर्मेंद्र कुमार ने छात्र-छात्राओं को भारतीय संविधान के तहत महिलाओं के कानूनी अधिकार और सरकार द्वारा किए गए विभिन्न प्रयासों पर चर्चा की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ कालेज के प्राचार्य प्रोफेसर रमेश चंद्र यादव ने दीप प्रज्जवलित कर किया। विभिन्न प्रयासों जैसे घरेलू हिंसा अधिनियम, कार्यस्थल पर महिला सुरक्षा को अधिनियम और 18 वर्ष से कम आयु के बालक और बालिकाओं के लिए पाक्सो एक्ट समेत अन्य जानकारी दी गई।
इस दौरान मिशन शक्ति की कार्यक्रम प्रभारी डॉ. मधु बाला ने कहा कि महिला सशक्तिकरण के लिए महिलाओं के प्रति समाज एवं राष्ट्र में एक सकारात्मक सोच का संचार होना अत्यंत जरूरी है। इस मौके पर डॉ. उष्मा यादव, डॉ. ऋचा, आंचल, अंजलि, अंशिका आदि मौजूद थीं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


