स्कूली निकली छात्रा नहीं लौटी घर
Newswrap हिन्दुस्तान, भदोही
Bhadoni News - भदोही के चौरी गांव की एक छात्रा स्कूल जाने के लिए घर से निकली, लेकिन लौटकर नहीं आई। परिवार ने पुलिस को तहरीर दी है। छात्रा कक्षा नौ की छात्रा है और उसकी तलाश जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

भदोही। चौरी के एक गांव निवासी छात्रा स्कूल के लिए घर से निकली, लेकिन वापस नहीं आई। स्वजनों ने तहरीर पुलिस को दिया। व्यक्ति ने तहरीर में कहा कि उनके रिश्तेदार की बेटी कक्षा नौ में पढ़ती है। छह अप्रैल को वह घर से स्कूल जाने को निकली लेकिन वापस नहीं आई। काफी तलाश करने के बाद भी उसका पता नहीं चल पाया। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए छात्रा की तलाश शुरू कर दी है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


