ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशचार बच्चों के पिता ने किशोरी संग किया दुराचार, हालत नाजुक

चार बच्चों के पिता ने किशोरी संग किया दुराचार, हालत नाजुक

थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की रात ज्ञानपुर कोतवाली क्षेत्र के टकटैयां (लखनो) गांव निवासी एक युवक ने 12 वर्षीय किशोरी के साथ गेहूं के खेत में दुराचार किया। इसके चलते पीड़िता की हालत बेहद...

चार बच्चों के पिता ने किशोरी संग किया दुराचार, हालत नाजुक
गोपीगंज। हिन्दुस्तान संवादSat, 24 Feb 2018 04:32 PM
ऐप पर पढ़ें

थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की रात ज्ञानपुर कोतवाली क्षेत्र के टकटैयां (लखनो) गांव निवासी एक युवक ने 12 वर्षीय किशोरी के साथ गेहूं के खेत में दुराचार किया। इसके चलते पीड़िता की हालत बेहद गंभीर हो गई। उसे उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने दुराचार की धाराओं में केस दर्ज किया। एसपी सचिंद्र पटेल ने आरोपित की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी है। 

गोपीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति के यहां शुक्रवार को तेरही (ब्रह्मभोज) का आयोजन था। इसमें गांव के साथ ही रिश्तेदार भी आए थे। कार्यक्रम में ज्ञानपुर कोतवाली क्षेत्र के टकटैयां (लखनो) गांव निवासी चार बच्चों का पिता 30 वर्षीय अखिलेश सरोज भी आया था। देर शाम अखिलेश ने उक्त व्यक्ति की 12 वर्षीय बेटी को अकेला पाकर हाथ पकड़ा और उसे जबरन गेहूं के खेत में घसीटते हुए ले गया। किशोरी ने जब विरोध किया तो आरोपित ने उसका मुंह दबा दिया और दुराचार करने के बाद फरार हो गया। 

उधर, बेटी को देर रात तक घर में न पाकर परिजनों की चिंता बढ़ गई। आसपास तलाश करने पर वह गेहूं के खेत में खून से लथपथ अचेतावस्था में पड़ी थी। आनन-फानन में उसे सीएचसी गोपीगंज लाया गया, जहां चिकित्सकों ने हाथ खड़े कर दिए। रात में ही मिर्जापुर भर्ती कराया गया, जहां डाक्टरों ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। पीड़िता की हालत नाजुक बनी हुई है। 

मामले की जानकारी मिलने के बाद रात में ही अस्पताल सीओ ज्ञानपुर रामकरन व प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार वर्मा पहुंचे। इस बाबत पुलिस अधीक्षक सचिंद्र पटेल ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर दुराचार की धाराओं में केस दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दिया गया है। आरोपित की तलाश में पुलिस टीम ने कई स्थानों पर छापेमारी की। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें