
गोपीगंज मिर्जापुर तिराहा पर 45 दुकानदारों को नोटिस
Bhadoni News - ज्ञानपुर, संवाददाता। नगर पालिका परिषद् मिर्जापुर तिराहा पर सड़क के किनारे से अतिक्रमण हटाने
ज्ञानपुर, संवाददाता। नगर पालिका परिषद् मिर्जापुर तिराहा पर सड़क के किनारे से अतिक्रमण हटाने को लेकर 45 दुकानदारों को लोक निर्माण विभाग ने नोटिस जारी किया है। 15 दिन में दुकान हटाने का अल्टीमेंट दिया है। इसी बीच दुकाने नहीं हटाई गई, तो विभागीय स्तर से कार्रवाई होगी। नोटिस मिलते ही स्थानीय दुकानदारों की बेचैनी बढ़ गई है। गोपीगंज स्थित सड़क की पटरी पर अवैध निर्माण और कब्जा किया गया है। रोजाना जाम की स्थिति बनी रहती है। मिर्जापुर जाने के लिए राहगीर घंटों जाम में फसे रहते हैं। इस मार्ग से लोग मां विन्ध्यवासिनी का दर्शन पूजन करने जाते हैं।
तिराहा से रोजाना हजारों की संख्या में वाहन गुजरते हैं। 24 घंटे व्यस्त रहने वाला यह मार्ग है। दरअसल मिर्जापुर गोपीगंज मार्ग का चौड़ीकरण किया जा रहा है। सड़क की पटरी, नाली सहित सड़क को नौ मीटर तक चौड़ीकरण किए जाने का प्रपोजल है। ऐसे में विभागीय स्तर से नोटिस जारी कर दी गई है। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अधिकारी संदीप सरोज ने बताया कि गोपीगंज मिर्जापुर तिराहा से 500 मीटर तक पीडब्ल्यूडी ने नोटिस जारी करके बताया है कि मिर्जापुर रोड पर सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा कर निर्माण किया गया है। जिसे पूर्व में चिन्हित किया जा चुका है। 15 दिवस की अवधि में अतिक्रमण नहीं हटाया गया, तो विभाग स्वयं कार्रवाई कर अतिक्रमण हटवाएगा। उसकी समस्त लागत संबंधित व्यक्ति से वसूल की जाएगी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




