Bhadoni News: सपा की मतलब की भक्ति से दूर रहे ब्राह्मण समाज- मनोज पांडेय

हिन्दुस्तान, भदोही
Follow us on Google News
share

Bhadoni News: भदोही में सोमवार को श्री इंद्र बहादुर सिंह नेशनल इंटरमीडिएट कालेज में प्रबुद्ध सम्मेलन का आयोजन हुआ। कैबिनेट मंत्री मनोज पांडेय ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि सामाजिक उपेक्षा और भ्रष्टाचार के मुद्दों को उठाया। उन्होंने जनता से राजनीतिक दलों की नीतियों की आलोचना करने का आह्वान किया।

Bhadoni News: सपा की मतलब की भक्ति से दूर रहे ब्राह्मण समाज- मनोज पांडेय

Bhadoni News: भदोही, संवाददाता। शहर के श्री इंद्र बहादुर सिंह नेशनल इंटरमीडिएट कालेज में सोमवार को प्रबुद्ध सम्मेलन आयोजित हुआ। कैबिनेट मंत्री मनोज पांडेय मुख्य अतिथि रहे। बरसात के कारण वे करीब दो बजे के बाद कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। इस दौरान उनके निशाने पर समाजवादी पार्टी एवं उनके नेता रहे। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि ब्राह्मण समाज के हित की बात करने वाली सपा सरकार के कार्यकाल में सबसे ज्यादा उपेक्षा समाज ने झेली। जिस सरकार में कारसेवकों पर गोली चलवाई गई, आज उसी विचारधारा से जुड़े लोग भगवान श्रीराम के भक्त बनने का दावा कर रहे हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि ऐसी भक्ति को समझने की जरूरत है, क्योंकि कई बार यह भक्ति नहीं बल्कि ‘मतलब की भक्ति’ होती है और मतलब निकल जाने के बाद कुछ भी किया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि राजनीतिक लाभ के लिए मुद्दों और विचारधारा को बदलने वालों को जनता को पहचानना चाहिए। उन्होंने प्रबुद्ध वर्ग से आह्वान किया कि वह समाज को सही दिशा देने के साथ राजनीतिक दलों के कार्यों और नीतियों को भी तथ्यों के आधार पर परखे। पूर्व की सरकारों पर हमला बोलते हुए कहा कि उस दौर में भ्रष्टाचार चरम पर था और लोगों को सरकारी काम कराने के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ता था। वर्तमान सरकार ने व्यवस्था में पारदर्शिता लाने और भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने का काम किया है। कोटेदारों के कमीशन बढ़ने का जिक्र करके उनके मन को टटोलने का काम किया। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी, औराई विधायक दीनानाथ भाष्कर, पूर्व विधायक रविंद्र नाथ त्रिपाठी, भोला तिवारी, दरोगा दुबे, लालता सोनकर, पूर्व चेयरमैन अशोक जायसवाल, राजेंद्र दुबे, राहुल पांडेय, अशोक सिंह, अजय सिंह, पप्पू तिवारी आदि रहे।बीडीएच 22: नेशनल इंटर कालेज में सोमवार को प्रबुद्ध सम्मेलन में बोलते कैबिनेट मंत्री।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsभदोहीBhadoni News: सपा की मतलब की भक्ति से दूर रहे ब्राह्मण समाज- मनोज पांडेय