विकास योजनाओं की प्रगति में ना बरतें लापरवाही: प्रभारी मंत्री

Jan 10, 2026 12:32 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भदोही
share Share
Follow Us on

Bhadoni News - विकास योजनाओं की प्रगति में ना बरतें लापरवाही: प्रभारी मंत्री विकास योजनाओं की प्रगति में ना बरतें लापरवाही: प्रभारी मंत्री विकास योजनाओं की प्रगति मे

विकास योजनाओं की प्रगति में ना बरतें लापरवाही: प्रभारी मंत्री

ज्ञानपुर, संवाददाता। कलक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को नगर विकास एवं ऊर्जा और प्रभारी मंत्री एके शर्मा ने अधिकारियों संग कोर कमेटी की बैठक ली। जिला समन्वय समिति की बैठक में शासन स्तर से संचालित योजनाओं से पात्रों को लाभानिव्त कराने को निर्देशित किए। चेताए कि विकास योजनाओं की प्रति में किसी स्तर से लापरवाही की शिकायत मिली तो जांच कर सख्त कार्रवाई होना तय है। शासन से संचालित लाभार्थीपरक योजनाओं की समीक्षा करते हुए बेहतर क्रियान्वयन कराने को निर्देशित किए। इस दौरान प्रभारी मंत्री ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की समस्त विकास योजनाएं आम जनता के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए है।

इसलिए इनके क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। समस्त वभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि योजनाओं की नियमित समीक्षा करते हुए समयबद्ध तरीके से कार्यों को पूर्ण कराएं। पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ शत-प्रतिशत पहुंचाने का काम अधिकरी कराएं। चकबंदी कार्यो में पूरे प्रदेश में भदोही जिला प्रथम स्थान आने पर प्रभारी मंत्री ने डीएम और चकबंदी टीम के कार्यो की सराहना किए। शीतलहर को देखते हुए मंत्री ने विशेष रूप से रैन बसेरों की व्यवस्थाओं की समीक्षा की। निर्देशित किया कि जिले की समस्त रैन बसेरों में साफ-सफाई, पर्याप्त कंबल, प्रकाश, पेयजल, शौचालय एवं अन्य जरूरी सुविधाएं मुहैया की जाए। खुले में कोई भी व्यक्ति न सोए, इसके लिए नगर निकायों, पुलिस एवं संबंधित विभागों के बीच समन्वय बनाकर निरंतर अभियान चलाया जाए। समस्त निकायों में पर्याप्त आलाव जलाने को निर्देशित किए। मतदाताओं से आह्वान किया कि निर्वाचक नामावलियों का विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत छह जनवरी को निर्वाचक नामावलियों का आलेख्य प्रकाशन करा दिया जाए। आलेख्य निर्वाचन नामावली में मतदाता अपना नाम चेक कर लें या मुख्य निर्वाचन अधिकारी की बेवसाइट पर जाकर भी अपना नाम देख सकते हैं। समस्त अधिकारीगण और कर्मचारी अपने क्षेत्र के आसपास के लोगों से संवाद करें कि आपका नाम मतदाता सूची में है कि नही। यदि नही है तो आप निर्धारित फार्म भरकर अपना नाम जुड़वाने का काम करें। इस मौके पर सांसद डॉ. विनोद कुमार बिंद, जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष दीपक मिश्र, डीएम शैलेश कुमार, एसपी अभिमन्यु मांगलिक, सीडीओ बाल गोविंद शुक्ल, पूर्व विधायक रविंद्रनाथ त्रिपाठी, डीपीआरओ संजय कुमर मिश्र, एआरटीओ रामसिंह समेत अन्य लोग मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;