विद्युत बिल समाधान को लगेग विशेष कैंप
Bhadoni News - भदोही में 15 से 22 मई तक बिजली विभाग द्वारा मेगा विद्युत बिल समाधान कैंप आयोजित किया जाएगा। इस दौरान उपभोक्ताओं की बिजली बिल, मीटर, नए संयोजन और अन्य समस्याओं का समाधान किया जाएगा। यह कैंप सुबह 10 से शाम 5 बजे तक चलेगा।

भदोही, संवाददाता। बिजली विभाग द्वारा मेगा विद्युत बिल समाधान को विशेष कैंप का आयोजन 15 से 22 मई तक होगा। इसमें उपभोक्ताओं के बिजली बिल समेत विभिन्न समस्याओं का समाधान किया जाएगा। अधिशासी अभियंता विद्युत राजेश कुमार ने बताया कि 15 से 22 मई तक आयोजित होगा। यह मेगा कैंप प्रतिदिन सुबह दस से शाम पांच बजे तक अधिशासी अभियंता कार्यालय, विद्युत वितरण खंड, गोपीगंज, बालीपुर रोड ज्ञानपुर में आयोजित होगा। कैंप में उपभोक्ताओं की समस्त शिकायतों यथा बिजली बिल न मिलने, मीटर, नए संयोजन , विद्युत आपूर्ति, बिजली चोरी के प्रकरण, बिल संशोधन, भार वृद्धि समेत अन्य मामलों का त्वरित निस्तारण होगा।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


