रमजान के दूसरे जुमा पर मस्जिदों में उमड़े नमाजी
Bhadoni News - रमजान के दूसरे जुमा पर मस्जिदों में उमड़े नमाजी ककक क क क क क क क क क कक कक क कक क क

भदोही, संवाददाता। मुकद्दस रमजान माह के पहले दूसरे जुमा को मस्जिदों में नमाजियों की भारी भीड़ रही। रोजेदारों ने रोजे से रह कर जुमे की नमाज अदा की साथ ही रात में विशेष तरावीह की नमाज भी अदा किया गया। उधर, सुरक्षा को लेकर मस्जिदों के आसपास पुलिस के जवानों को तैनात किया गया था। जुमे की नमाज में पेश इमाम ने रोजे के महत्व पर चर्चा की और लोगों को बताया कि रोजा शरीर के लिए फायदेमंद है। इस दौरान मुल्क और कौम की तरक्की के लिए दुआ की गई। 19 फरवरी को पहला रोजा रखा गया था। जबकि 20 फरवरी को पहला जुमा दूसरे ही दिन पड़ गया था।
27 फरवरी को दूसरा जुमा रहा। ऐसे में रोजेदारों में उत्साह नजर आया। शुक्रवार को मौसम ने भी साथ दिया। पूरे दिन पछुआ हवा संग अच्छी धूप रही। शहर की विभिन्न मस्जिदों में पेश इमाम ने अपनी तकरीर में कहा कि अल्लाह के बताए रास्ते पर अमल करें। हाफिज परवेज अच्छे कहते हैं कि मुकद्दस रमजान हमें भूखे प्यास रखने के लिए नहीं आता, बल्कि इबादत करके अल्लाह की नेमतें बटोरने के लिए आता है। उन्होंने तीनों अशरों के बारे में विस्तार से जानकारी दी और इस महीने बरसने वाली अल्लाह की रहमतों और बरकतों के बारे में भी बताया। कहा कि रोजा हर मुसलमान पर फर्ज है। जुमे की नमाज के चलते बाजार सरदार खां, पीरखांपुर, काजीपुर, बाजार सलाबत खां, निजामपुर, तकिया कल्लन शाह, नूरखांपुर, काजियाना, आलमपुर, पश्चिम तरफ, अजीमुल्लाह चौराहा, नई बाजार आदि मस्जिद अकीदतमंद मुसलमानों से गुलजार रहे। नमाज के लिए प्रशासन सतर्क रहा तथा जगह जगह टुकड़ियों में पुलिस तैनात की गई थी। इसी तरह गोपीगंज, खमरिया, घोसिया, सुरियावां, मोढ़, जंगीगंज, कोइरौना, औराई, देवनाथपुर समेत पूरे जनपद में माह-ए-रमजान के पहले जुमा को लेकर मोमिनों में उत्साह नजर आया। देर शाम को लोगों ने रोजा खोलने के बाद बाजारों में खाने-पीने के सामानों की जमकर खरीदारी की।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



