Massive 20-Foot Python Spotted in Suriyawan Village Panic Ensues गोदमा गांव में 20 फीट का दिखा अजगर, हड़कंप, Bhadoni Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBhadoni NewsMassive 20-Foot Python Spotted in Suriyawan Village Panic Ensues

गोदमा गांव में 20 फीट का दिखा अजगर, हड़कंप

Bhadoni News - गोदमा गांव में 20 फीट का दिखा अजगर, हड़कंप क क क कक क क क क क क क क क क क क कक क

Newswrap हिन्दुस्तान, भदोहीSat, 28 Dec 2024 12:43 AM
share Share
Follow Us on
गोदमा गांव में 20 फीट का दिखा अजगर, हड़कंप

सुरियावां, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के कूसा-जौनपुर मार्ग स्थित गोदमा गांव में गुरुवार की रात 20 फीट का विशालकाय अजगर नजर आया। जिससे गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग के जवानों ने पहुंच कर उसे पकड़ा और देर रात वरुणा नदी किनारे जंगल में छोड़ने का दावा किया।

उक्त गांव के कुछ युवक गुरुवार की रात साढ़े आठ बजे सड़क किनारे से जा रहे थे। इस बीच, तेजी से हवा छोड़ने (फूफकारने की आवाज) सुनाई पड़ने पर मोबाइल का टार्च जलाकर देखा तो अजगर था। बड़ी तादात में गांव के लोग एकत्रित हो गए। सूचना पर थानाध्यक्ष अरविंद कुमार गुप्ता भी पहुंचे। वन विभाग के जवानों को सूचित किया। दो जवान आए, लेकिन घंटों मेहनत के बाद उसे पकड़ नहीं पाए। रात में 11 बजे और जवानों को बुलाकर उसे किसी तरह से पकड़ा गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।