ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशमिशन शक्ति के तहत महिलाओं में बंटा मास्क

मिशन शक्ति के तहत महिलाओं में बंटा मास्क

महाराजा चेतसिंह जिला अस्पताल में मिशन शक्ति व बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत मास्क वितरण का आयोजन किया गया। जिला प्रोबेशन विभाग द्वारा गठित टीम ने महिलाओं में मास्क बांटने के साथ ही महिला हित में...

मिशन शक्ति के तहत महिलाओं में बंटा मास्क
हिन्दुस्तान टीम,भदोहीMon, 02 Nov 2020 07:30 PM
ऐप पर पढ़ें

महाराजा चेतसिंह जिला अस्पताल में मिशन शक्ति व बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत मास्क वितरण का आयोजन किया गया। जिला प्रोबेशन विभाग द्वारा गठित टीम ने महिलाओं में मास्क बांटने के साथ ही महिला हित में शासन स्तर से संचालित योजनाओं की जानकारी दी।

इस दौरान महिला कल्याण की रेशमा ने कहा कि कोरोना वायरस का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। ऐसे में अस्पताल में आ रही महिलाओं व युवतियों को विशेष सावधानी बरतने की जरुरत है। बिना मास्क लगाएं घर से बाहर निकलना खतरे से खाली नहीं है। महिलाओं की सुरक्षा को लेकर शासन पूरी तरह गंभीर है। महिलाओं की हर समस्या का प्राथमिकता से समाधान किया जाएगा। महिलाएं व युवतियां हेल्प लाइन नंबर हमेशा अपने पास रखें ताकि जरुरत पड़ने पर सहायता लिया जा सके। संगोष्ठी में शामिल लोगों को 1090 वूमेन पावर, 181 महिला हेल्प लाइन, 108 एंबुलेंस सेवा, 1076 सीएम हेल्पलाइन, 112 पुलिस सेवा, 1098 चाइल्ड लाइन, 102 स्वास्थ सेवा के विषय में विस्तृत जानकारी दी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें