Makar Sankranti Festival Preparations Begin Joyful Atmosphere with Kites and Traditional Sweets गुड़-बेसन की महंक से गमक रहा बाजार, Bhadoni Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBhadoni NewsMakar Sankranti Festival Preparations Begin Joyful Atmosphere with Kites and Traditional Sweets

गुड़-बेसन की महंक से गमक रहा बाजार

Bhadoni News - गुड़-बेसन की महंक से गमक रहा बाजारगुड़-बेसन की महंक से गमक रहा बाजारगुड़-बेसन की महंक से गमक रहा बाजारगुड़-बेसन की महंक से गमक रहा बाजार

Newswrap हिन्दुस्तान, भदोहीMon, 30 Dec 2024 12:57 AM
share Share
Follow Us on
गुड़-बेसन की महंक से गमक रहा बाजार

ज्ञानपुर, संवाददाता। मकर संक्रांति त्योहार की तैयारी हर तरफ शुरू हो गई है। गुड़-बेसन की महंक से पूरा बाजार और गांव गमक रहा है। ग्रमीण अंचलों में गन्ना की पेराई संग गुड़ बनाने के लिए कड़ाहा चढ़ने लगा है। इसकी गमक हर किसी को कड़ाहे के पास आने को विवश कर दे रही है।

जरुरत के हिसाब से लोग त्योहारी सामान की खरीदारी कर रहे हैं। बेटियों के घर खिचड़ी भेजने का क्रम भी शुरु हो गया है। दो-चार पहिया वाहनों में खिचड़ी का सामान लाद लोग बहन-बेटियों के यहां पहुंचने लगे हैं। हिंदू धर्म में मकर संक्रांति का विशेष महत्व है। सूर्यदेव जब मकर राशि में प्रवेश करते हैं तो वह मकर संक्रांति कहलाता है। इस पर्व को लेकर लोगों ने तैयारी शुरू कर दी है। त्योहार पर गंगा स्नान और खिचड़ी का दान किया जाता है। तिलकुट, चूड़ा, गुड़ का बाजार अपने परवान पर है। बाजारों की रौनक बढ़ गई है। बाजारों में लाई चूड़े के साथ-साथ पतंग की दुकानें सज गई हैं। बच्चे खूब पतंग उड़ा रहे हैं। ठंड और कोहरा के बावजूद बच्चे पतंग उड़ाने में मशगूल नजर आ रहे हैं। पुरानी मान्यताओं का बखूबी निर्वहन करते हुए लोग अपने बहन बेटियों के घर खिचड़ी पहुंचाने की तैयारी कर रहे हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।