फ्लाईओवर के नीचे से बस चलाने की उठी मांग

हिन्दुस्तान, भदोही
Follow us on Google News
share

फ्लाईओवर के नीचे से बस चलाने की उठी मांग फ्लाईओवर के नीचे से बस चलाने की उठी मांग फ्लाईओवर के नीचे से बस चलाने की उठी मांग फ्लाईओवर के नीचे से बस चलान

फ्लाईओवर के नीचे से बस चलाने की उठी मांग

बाबूसराय, हिन्दुस्तान संवाद। राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित बाबूसराय बाजार में फ्लाईओवर के ऊपर से बसों के संचालन के कारण स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यात्रियों को घंटों बस का इंतजार करना पड़ता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि वाराणसी, प्रयागराज, चुनार, कौशांबी और कानपुर जाने वाले यात्री सर्विस लेन पर खड़े होकर बस का इंतजार करते हैं। दूसरी ओर, प्रयागराज और वाराणसी की ओर जाने वाली बसें सीधे फ्लाईओवर से गुजर जाती हैं।लोगों ने मांग की है कि सरकारी और निजी बसों का संचालन फ्लाईओवर के नीचे से कराया जाए, ताकि यात्रियों को राहत मिल सके और उन्हें लंबे समय तक इंतजार न करना पड़े।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।