लेखपाल और राजस्व कर्मियों पर मनमानी का आरोप
Bhadoni News - लेखपाल और राजस्व कर्मियों पर मनमानी का आरोप र राजस्व कर्मियों पर मनमानी का आरोप र राजस्व कर्मियों पर मनमानी का आरोप र राजस्व कर्मियों पर मनमानी का आरोप

ज्ञानपुर, संवाददाता। लेखपाल एवं राजस्व कर्मियों के प्रति अधिवक्ताओं में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को तहसील परिसर ज्ञानपुर में नाराज अधिवक्ताओं ने लेखपाल एवं आउटसाइडरों पर मनमाने का आरोप मढ़ा। मामले की निष्पक्षता से जांच कराते हुए कार्रवाई की मांग की।
इस दौरान आक्रोशित अधिवक्ताओं ने बताया कि भदोही तहसील के बाद अब ज्ञानपुर में भी भ्रष्टाचार बढ़ने लगा है। आउटसाइडर एवं लेखपाल तिथि के पूर्व ही भूमि संबंधित मामलों में आदेश प्रसारित करा दे रहे हैं। राजस्व कार्य में बड़े पैमाने पर मनमानी की जा रही है। दूर-दराज से आए वादकारियों को बार-बार तहसील में दौड़ाया जा रहा है। कानून को ताक पर रखकर तहसील में मनमाने तरीके से काम कराए जा रहे हैं। ऐसे में इन मालों को जांच कराते हुए उचित कार्रवाई की जाए। मनमानी करने वाले राजस्वकर्मी एवं अधिकारियों के स्थानांतरण कराने की भी मांग की गई। वहीं, अधिवक्ताओं द्वारा दी सेंट्रल बार एसोसिएशन जिला मुख्यालय अध्यक्ष को संबोधित पत्रक भी भेजा गया। इस मौके पर सौरभ तिवारी, रवि यादव, विकास कुमार पांडेय, अनिल कुमार, अनूप कुमार, नरेंद्र, सुरेंद्र बहादुर सिंह आदि उपस्थित थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।