Hindi NewsUttar-pradesh NewsBhadoni NewsLand Dispute in Bhadohi Shooting Leads to One Death and Another Injury
जमीन विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या, एक जख्मी

जमीन विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या, एक जख्मी

संक्षेप:

Bhadoni News - भदोही के औराई थाना क्षेत्र के बनपुरावा जंगला गांव में मंगलवार को भूमि विवाद में गोलीबारी हुई। इस घटना में 28 वर्षीय आशीष यादव की मौत हो गई, जबकि अखिलेश यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने लाइसेंसी रिवाल्वर जब्त कर दो व्यक्तियों को हिरासत में लिया है।

Feb 10, 2026 02:09 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भदोही
share Share
Follow Us on

भदोही, संवाददाता। औराई थाना क्षेत्र के ग्राम बनपुरावा जंगला गांव में मंगलवार की सुबह भूमि विवाद में गोली चल गई। गोली लगने से एक युवक की मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गए। मारपीट की घटना को लेकर पुरे गांव में सन्नाटा पसर गया है। गंभीर रूप से घायल दोनों का इलाज जिला चिकित्सालय में चल रहा है। गोली तड़तड़ाने ही पुरे गांव में हड़कंप मचा गया। पुलिस की माने तो मंगलवार की सुबह करीब साढ़े दस बजे औराई थाना क्षेत्र के ग्राम बनपुरवा जंगला में दोनों पक्ष के बीच पुराना जमीनी विवाद चल रहा था। जिसका मुकदमा दीवानी न्यायालय में विचाराधीन है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इसी विवाद को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट की घटना हो गई। एक पक्ष के घटना में शामिल व्यक्तियों में बृजेश कुमार यादव पुत्र विजय बहादुर यादव द्वारा लाइसेंसी रिवाल्वर से फायर कर दिया गया। जिससे दूसरे पक्ष के आशीष यादव पुत्र फूलचंद यादव उम्र 28 वर्ष के पीठ में गोली लगने से मृत्यु हो गई। वहीं अखिलेश यादव पुत्र उमाशंकर यादव के हाथ में गोली लगी है। जिनको इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। राजनाथ यादव पुत्र फूलचंद यादव को लाठी डंडे से चोट आई है। अखिलेश यादव एवं राजनाथ यादव खतरे से बाहर हैं। स्थानीय पुलिस द्वारा लाइसेंसी रिवाल्वर को जब्त करते हुए घटना से संबंधित दो व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मौके पर कानून एवं शांति व्यवस्था की स्थिति सामान्य है। पुलिस उच्चाधिकारियों के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम, फॉरेंसिक टीम, फील्ड यूनिट द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।