Hindi NewsUttar-pradesh NewsBhadoni NewsKnowledgepur 50 Lakh for CC Roads and Interlocking in 11 Wards
पचास लाख से बनेगी सात सीसी और आठ इंटरलाकिंग मार्ग

पचास लाख से बनेगी सात सीसी और आठ इंटरलाकिंग मार्ग

संक्षेप:

Bhadoni News - ज्ञानपुर नगर पंचायत के 11 वार्डों में 50 लाख रुपये से सीसी रोड और इंटरलाकिंग के कार्य होंगे। केंद्र और राज्य सरकार से 25-25 लाख रुपये की धनराशि मिली है। 100 स्ट्रीट लाइट भी खरीदी जाएंगी, जिससे नगर की प्रकाश व्यवस्था में सुधार होगा।

Jan 04, 2026 11:38 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भदोही
share Share
Follow Us on

ज्ञानपुर, संवाददाता। नगर पंचायत ज्ञानपुर के 11 वार्डों में करीब 50 लाख से सीसी रोड और इंटरलाकिंग के कार्य होंगे। 15वें वित्त के नगर पंचायत को 50 लाख रुपये की धनराशि मिलेगी। केंद्र और राज्य सरकार से 25-25 लाख रुपये दी जाएगी। इसमें से एक सप्ताह पहले 25 लाख रुपये की पहली किस्त आ गई है। इससे नगर के 11 वार्डों में सात सीसी रोड, आठ इंटरलाॅकिंग सड़क सहित विभिन्न कार्य कराएं जाएंगे। इसके अलावा 100 स्ट्रीट लाइट का क्रय किया जाएगा। लाइट को नगर के सभी वार्डों में लगाया जाएगा। इससेे प्रकाश व्यवस्था दुरूस्त होगी, जो बजट बचेगा। उसके पैसे से टूटी नाली, खुले मेन होल के ढ़क्कन को दुरुस्त कराया जाएगा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

वर्तमान में नगर में कुल 550 पोल है। इस पर स्ट्रीट लाइट लगाई गई है। कई पोल पर लाइट फ्यूज है। जिसे बदलवाया जाता है। राज्य व केंद्र से जो धनराशि मिलेगी। उससे 100 लाइटों का क्रय किया जाएगा। इसमें जहां स्ट्रीट लाइट फ्यूज होंगे। उसे लगाया जाएगा। नगर पंचायत से मिली जानकरी के मुताबिक सात सीसी रोड व आठ इंटरलॉकिंग का कार्य सभासदों के प्रस्ताव पर चेयरमैन अंतिम मुहर लगाएंगे। इसके बाद कार्य होगा। यहां कुल 11 वार्ड है, करीब 25 हजार की आबादी निवास करती है। इनके मुलभूत सुविधाओं की जिम्मेदारी नगर पंचायत प्रशासन की है।