तीन सौ गृहकर बकाएदारों को नपं ने जारी की नोटिस
तीन सौ गृहकर बकाएदारों को नपं ने जारी की नोटिस तीन सौ गृहकर बकाएदारों को नपं ने जारी की नोटिस तीन सौ गृहकर बकाएदारों को नपं ने जारी की नोटिस तीन सौ गृ

ज्ञानपुर, संवाददाता। नगर पंचायत ज्ञानपुर में गृहकर जमा कराने को लेकर सख्ती बढ़ा दी गई है। नगर पंचायत प्रशासन ने तीन सौ बकाएदारों को नोटिस जारी की है। बकाएदारों को चेतावनी दी गई है कि जल्द बकाया जमा नहीं करने पर उनके खिलाफ आरसी जारी की जाएगी। नगर पंचायत के अनुसार तीन सौ बड़े बकाएदार ऐसे हैं, जिन्होंने कई वर्षों से गृहकर जमा नहीं किया है। नगर पंचायत कर्मचारी घर-घर जाकर बकाया वसूली कर रहे हैं। आरसी जारी होने के बाद भी कर जमा नहीं करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
बकाएदारों की स्थिति
बड़े बकाएदारों को एक माह के भीतर बकाया जमा करने का निर्देश दिया गया है। नोटिस मिलते ही बकाएदारों में हड़कंप मच गया है। ईओ धर्मराज ने बताया कि नगर पंचायत ज्ञानपुर में करीब आठ सौ लोग गृहकर जमा नहीं कर रहे हैं। पहले सख्ती बरतने पर कुछ लोगों ने बकाया जमा कर दिया था। इसके बाद अब तीन सौ लोगों को नोटिस जारी की गई है।
बकाया राशि
उन्होंने बताया कि नगर पंचायत में करीब 12 लाख रुपये गृहकर और जलकर बकाया है। ऐसे में बकाएदारों को सख्त हिदायत दी गई है कि एक माह के भीतर भुगतान न होने पर विभागीय स्तर से आरसी जारी की जाएगी।
वसूली अभियान
नगर पंचायत के कर्मचारी लगातार घर-घर जाकर वसूली अभियान चला रहे हैं। जिन लोगों ने गृहकर जमा नहीं किया है, उन्हें नोटिस भी दी जा रही है। नोटिस मिलने के बाद बकाएदार नगर पंचायत कार्यालय पहुंचकर जानकारी ले रहे हैं।
आबादी और भवन
नगर पंचायत में कुल 11 वार्ड हैं और आबादी 18 हजार से अधिक है। यहां साढ़े तीन हजार से ज्यादा आवासीय भवन बने हुए हैं। बार-बार नोटिस जारी होने के बावजूद लोग गृहकर जमा नहीं कर रहे हैं, जिससे नगर पंचायत प्रशासन ने फिर सख्ती बढ़ा दी है। ईओ ने बताया कि यदि किसी को गृहकर जमा करने में परेशानी हो तो वह सीधे नगर पंचायत कार्यालय में संपर्क कर सकता है। लोगों को किस्तों में भी गृहकर जमा करने की सुविधा दी जाएगी।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


