Bhadoni News: गृहकर बकाएदार जमा करेंगे 12 फीसदी वार्षिक ब्याज

हिन्दुस्तान, भदोही
Follow us on Google News
share

Bhadoni News: गृहकर बकाएदार जमा करेंगे 12 फीसदी वार्षिक ब्याज गृहकर बकाएदार जमा करेंगे 12 फीसदी वार्षिक ब्याज गृहकर बकाएदार जमा करेंगे 12 फीसदी वार्षिक ब्याज गृहकर

Bhadoni News: गृहकर बकाएदार जमा करेंगे 12 फीसदी वार्षिक ब्याज

Bhadoni News: ज्ञानपुर, संवाददाता। नगर पंचायत ज्ञानपुर में गृहकर (हाउस टैक्स) जमा कराने को लेकर सख्ती बढ़ती जा रही है। शासन से आदेश आते ही नगर पंचायत द्वारा ब्याज वसूली की प्रक्रिया शुरू हो गई है। बकाएदारों को अब 12 फीसदी वार्षिक दर पर ब्याज भी जमा करना होगा। छह माह के अंदर बकाया का भुगतान नहीं हुआ तो आरसी जारी की जाएगी। विभागीय सख्ती से गृहकर बकाएदारों की बेचैनी बढ़ गई है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में जितना गृहकर बकाया है उसका 12 फीसदी वार्षिक ब्याज दर जोड़कर जमा करना होगा। नगर में करीब 16 सौ ऐसे बकाएदार हैं जो वार्षिक ब्याज दर की श्रेणी में आ रहे हैं। नगर पंचायत कर्मचारी ऐसे बकाएदारों सं संपर्क कर सूचित कर रहे हैं कि बकाया जमा करने के साथ ही ब्याज देने भी प्रक्रिया पूर्ण करें। अधिशासी अधिकारी ज्ञानपुर दया शंकर ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में जो हाउस टैक्स जमा नहीं किए हैं, उन्हें 12 फीसदी वार्षिक ब्याज दर भी अदा करना होगा। छह माह के अंदर बकाया का भुगतान नहीं हुआ तो नपं द्वारा आरसी जारी की जएगी। पूर्व में सख्ती बरतने पर तीन सौ लोगों द्वारा गृहकर जमा करा दिया गया था। नगर पंचायत में कुल 11 वार्ड हैं जबकि 18 हजार से ज्यादा आबादी है। साढ़े तीन हजार से ज्यादा आवासी भवन बने हुए हैं और चार हजार से ज्यादा पानी कनेक्शन है। हाउस टैक्टस जमा कराने को लेकर बार-बार नोटिस जारी करने के बावजूद संज्ञान में न लिया जाना गंभीर चिंता का विषय बना हुआ है। ऐसे में नगर पंचायत की सख्त एक बार पुन: बढ़ गई है। हिदायत दी गई है कि शीघ्र ही बकाया जमा कर दें अन्यथा आरसी जारी होगी। गृहकर जमा करने में किसी को कोई दिक्कत समझ आए तो वह सीधे नगर पंचायत कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। किस्त मेंभी गृहकर जमा करने की सहुलियत दी जाएगी。

वसूली को घर-घर दस्तक दे रहे कर्मचाराी

ज्ञानपुर। गृहकर वसूली के लिए नगर पंचायत ज्ञानपुर में नगर पंचायत कर्मचारी घर-घर दस्तक दे रहे हैं। कितना बकाया है इसकी नोटिस जारी करते हुए हिदायत दी गई है कि एक माह के अंदर बकाया का भुगतान नहीं हुआ तो ऐसे लोगों को आरसी जारी होगी। आरसी के बाद नपं प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई की जाएगी। पूर्व में भी बकाएदारों को हिदायत दी जा चुकी है, लेकिन संज्ञान नहीं लिया जा रहा है। ऐसे में अब गठित टीम घर-घर दस्तक देकर जमा कराने का काम कर रही है।

39 फीसदी लोग जमा कर चुके जलकर

ज्ञानपुर। नगर पंचायत द्वारा पूर्व में जल व गृहकर बकाएदारों को नोटिस जारी की गई थी। ईओ ने बताया कि नोटिस मिलने के बाद करीब 39 फीसदी लोग गृहकर की बकाया धनराशि जमा कर चुके हैं। जल एवं गृहकर वसूली को लेकर नगर पंचायत कर्मचारी पूरी तरह सख्त हैं। वसूली करने वालों को भी निर्देशित किया गया है लक्ष्य के सापेक्ष बकाया वूसली नहीं करते हैं तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। वसूली प्रक्रिया को लेकर नगर पंचायत पूर्ण रूप से सख्त हो गई है। आरसी जारी होने की सूचना मिलते ही बकाएदारों की बेचैनी बढ़ने लगी है।

सामान्य प्रश्न

✦गृहकर बकाएदारों को कब तक बकाया जमा करना होगा?−
बकाएदारों को छह माह के अंदर बकाया जमा करना होगा।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsभदोहीBhadoni News: गृहकर बकाएदार जमा करेंगे 12 फीसदी वार्षिक ब्याज