
संविधान में लिखित अधिकारों के बारे में दी जानकारी
संक्षेप: Bhadoni News - संविधान में लिखित अधिकारों के बारे में दी जानकारी क क क क क क क कक कक क क क क क ककक क क क कक क क
औराई, हिन्दुस्तान संवाद। केशव प्रसाद मिश्र राजकीय महिला महाविद्यालय में सोमवार को प्रसार व्याख्यान माला के तहत व्याख्यान का आयोजन किया गया। जिसमें गुरुजनों एवं छात्राओं ने अपने विचार रखे। प्राचार्य प्रो. रीना सिंह ने मां सरस्वती के माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सरस्वती वंदना प्रियांशी दुबे एवं श्रेया मिश्रा के द्वारा प्रस्तुत किया गया। डा. अमरनाथ जैन, असिस्टेंट प्रोफेसर रसायन विज्ञान ने बुके देकर मुख्य अतिथि का स्वागत किया। मुख्य वक्ता डॉ अंशु बाला, सह प्राध्यापक राजनीति विज्ञान विभाग, काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ज्ञानपुर ने भारतीय संविधान एवं महिला अधिकार विषय पर अपना व्याख्यान दिया।

उन्होंने भारतीय संविधान में उल्लिखित अधिकारों के विषय में बताया। उसके साथ ही कानूनी प्रावधान: घरेलू हिंसा अधिनियम 2005, कार्यस्थल पर महिला उत्पीड़न निषेध अधिनियम, जीरो एफआईआर आदि के विषय में विस्तार से चर्चा की। प्राचार्य ने महिलाओं के सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक शक्ति के बारे में बताया। कार्यक्रम की संयोजिका प्रो. आराधना वर्मा ने धन्यवाद ज्ञापन किया। इस मौके पर डा. मनीषा आदि रहे। पोस्टर प्रतियोगिता में प्रियंका अव्वल औराई। डिग्री कालेज में सोमवार को प्राचार्य की अध्यक्षता में भारत रत्न पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेई जयंती वर्ष के अंतर्गत, पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें प्रथम स्थान प्रियंका प्रजापति, द्वितीय स्थान आकांक्षा गिरी, तृतीय स्थान ज्ञानेश्वरी शुक्ला ने हासिल किया। निर्णायक मंडल में डा. प्रज्ञा वर्मा एवं डा. श्वेता त्रिपाठी रहीं। बीडीएच 08: केशव प्रसाद मिश्र राजकीय महाविद्यालय में सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में शामिल छात्राएं एवं गुरुजन।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




