ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशकेरल बाढ़ पीड़ितों की मदद में आगे आया आरएसएस

केरल बाढ़ पीड़ितों की मदद में आगे आया आरएसएस

केरल बाढ़ पीड़ितों की मदद को समाज का हर तबका आगे आया है। इसी कड़ी में गुरुवार को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के पदाधिकारियों ने भीक्षाटन कर धन एकत्रित किया। जिसे बजरिए जिलाधिकारी मुख्यमंत्री आपदा...

केरल बाढ़ पीड़ितों की मदद में आगे आया आरएसएस
जंगीगंज लालानगर। हिन्दुस्तान टीम Thu, 06 Sep 2018 07:04 PM
ऐप पर पढ़ें

केरल बाढ़ पीड़ितों की मदद को समाज का हर तबका आगे आया है। इसी कड़ी में गुरुवार को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के पदाधिकारियों ने भीक्षाटन कर धन एकत्रित किया। जिसे बजरिए जिलाधिकारी मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में भेजा जाएगा। इस नेक पहल का लोगों ने दिल से स्वागत करते हुए सहयोग दिया। 
जंगीगंज बाजार में बुधवार को आरएसएस के पदाधिकारियों ने दुकानों पर पहुंच कर लोगों से आर्थिक सहायता की मांग की। कहा कि उक्त विपदा में फंसे केरल के लोगों की मदद करना हम सब की नैतिक जिम्मेदारी है। प्रकृति के इस कहर ने सैकड़ों परिवारों को तबाह कर दिया। लोगों के घर बह गए, खाने के लिए एक भी अनाज नहीं बचा, पूरा कुनबा सड़क पर आ गया है। इस दौरान दुकानदारों व व्यापारियों ने दरियादिली दिखाते हुए जमकर मदद की। इस मौके पर मनोज मिश्रा, राकेश शुक्ला, दीपेन्द्र नारायण, रामकृष्ण मिश्रा, धर्मेन्द तिवारी, रजनीश जायसवाल आदि रहे। 
उधर, गोपीगज नगर में गुरुवार को केरल में आई आपदा के सहायतार्थ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सदानंद पांडेय के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने नगर का भ्रमण कर लोगों से आर्थिक ली। नगर के सदर मोहाल, खड़हट्टी मुहाल, छोटी चौराहा, पश्चिम मुहाल, बड़ी चौराहा, जीटी रोड, काली देवी आदि स्थानों पर व्यापारियों राहगीरों से आपदा में शामिल लोगों के सहायतार्थ मदद की मांग की। इस मौके पर शिव प्रसाद मोदनवाल, गोविंद गुप्ता, परषोत्तम, राकेश आदि रहे। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें