ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशकठारी के युवक की मुंबई में मौत, मचा कोहराम

कठारी के युवक की मुंबई में मौत, मचा कोहराम

औराई थाना क्षेत्र के कठारी गांव निवासी एक युवक की मुंबई में मौत होने से परिजनों में कोहराम मच गया। शव घर पहुंचते ही बदहवास हुए परिजन रोने-बिलखने...

कठारी के युवक की मुंबई में मौत, मचा कोहराम
हिन्दुस्तान टीम,भदोहीSun, 05 Dec 2021 03:02 AM
ऐप पर पढ़ें

औराई। हिन्दुस्तान संवाद

औराई थाना क्षेत्र के कठारी गांव निवासी एक युवक की मुंबई में मौत होने से परिजनों में कोहराम मच गया। शव घर पहुंचते ही बदहवास हुए परिजन रोने-बिलखने लगे। परिजनों का विलाप सुन लोगों अपनी आंसू नहीं रोक पाए। उसकी पत्नी व बच्चों की आंख से आंसू नहीं थम रहा था। कठारी गांव निवासी गजेंद्र मिश्र का 32 वर्षीय पुत्र ललित कुमार महाराष्ट्र स्थित एक कारखाना में काम करता था। चार दिन पूर्व अचानक काम करते समय हाथ कट गया। साथ में रहने वालों ने उसे मुंबई स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां उसकी मौत हो गई। युवक के मौत की भनक लगते ही पूरे गांव में सियापा पसर गया। बदहवास हुए घर वाले रोने बिलखने लगे। युवक की मौत से तीन बच्चों के सिर से हमेशा के लिए पिता का साया उठ गया। मृतक युवक मुम्बई में काम कर पूरे परिवार का भरण-पोषण करत था। युवक की मौत से पूरे गांव में सियापा पसरा रहा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें