ओवरलोड 21 वाहनों का हुआ चालान, दो बंद
Bhadoni News - ओवरलोड 21 वाहनों का हुआ चालान, दो बंद ओवरलोड 21 वाहनों का हुआ चालान, दो बंद ओवरलोड 21 वाहनों का हुआ चालान, दो बंद

भदोही, संवाददाता। डीएम शैलेश कुमार के निर्देशन में मंगलवार भोर में एआरटीओ और खनन विभाग की संयुक्त टीम ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। एआरटीओ राम सिंह, एसडीएम भदोही अरुण गिरी और जिला खनन अधिकारी सुरेश कुमार ने निर्धारित स्थलों पर वाहनों की जांच की। सड़क सुरक्षा और अवैध परिवहन पर रोक लगाने के लिए चलाए गए अभियान में बिना नंबर प्लेट, टैक्स परमिट में गड़बड़ी और ओवरलोड वाहनों की जांच की गई। संयुक्त टीम ने कुल 21 वाहनों का चालान किया, जबकि दो वाहनों को सीज कर दिया गया। इन वाहनों से करीब एक लाख 56 हजार रुपये प्रशमन शुल्क भी लगाया गया।एआरटीओ
राम सिंह ने बताया कि डीएम के निर्देश पर तीन विभागों की गठित टीम लगातार निर्धारित स्थानों पर जांच अभियान चला रही है। उधर, चेकिंग अभियान से वाहन स्वामियों में हड़कंप की स्थिति बनी रही।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


