JD U Hosts Worker Conference in Bhadohi Focus on Bihar s Progress and Women s Empowerment शराब बंदी से बिहार में आया बड़ा सामाजिक बदलाव, Bhadoni Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBhadoni NewsJD U Hosts Worker Conference in Bhadohi Focus on Bihar s Progress and Women s Empowerment

शराब बंदी से बिहार में आया बड़ा सामाजिक बदलाव

Bhadoni News - शराब बंदी से बिहार में आया बड़ा सामाजिक बदलाव क कक क क क क क क क क क क क

Newswrap हिन्दुस्तान, भदोहीThu, 24 April 2025 04:15 AM
share Share
Follow Us on
शराब बंदी से बिहार में आया बड़ा सामाजिक बदलाव

भदोही, संवाददाता। जनता दल यूनाइटेड की ओर से भदोही विधानसभा क्षेत्र के भोरी, कजरहवा मैदान में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें बिहार सरकार के ग्रामीण विकास विभाग मंत्री एवं पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रभारी श्रवण कुमार मुख्य अतिथि रहे। दावा किया कि बिहार प्रगति की ओर अग्रसर है। वहां पर जाति, धर्म देखकर काम नहीं कराया जाता है। कहा कि बिहार में सामाजिक सुधार लाने के लिए शराबबंदी लागू की गई। उसके बाद से बड़ा बदलाव हुआ है। दूध, मिष्ठान, रेडिमेड गारमेंट की बिक्री बढ़ी है। पंचायत चुनाव में 50 फीसदी आरक्षण देकर आधी आबादी को गांव की सरकार में पहुंचने का अधिक मौका दिया गया। महिलाओं को पुलिस में भर्ती किया जा रहा है।

विशिष्ट अतिथि प्रदेश अध्यक्ष अनूप सिंह पटेल ने कहा कि उत्तर प्रदेश में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव पार्टी मजबूती के साथ लड़ेगी। साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव में भी दल अपने प्रत्याशी उतारेगा। बूथों को मजबूत करने का आह्वान किया। इस मौके पर प्रदेश प्रवक्ता दिवाकर सिंह, प्रदेश कोषाध्यक्ष अमर सिंह कटियार, सुशील कश्यप, शैलेंद्र सिंह गहरवार, अभिषेक राय, सुशील पटेल, जयप्रकाश पटेल, संजय सिंह, निलेश शर्मा, संदीप पांडेय आदि रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सर्वेश राय एवं संचालन प्रदेश महासचिव डीएम सिंह गहरवार ने किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।