Bhadoni News: वृद्धजनों को दी जानकारियां, किया सम्मानित

हिन्दुस्तान, भदोही
Follow us on Google News
share

Bhadoni News: वृद्धजनों को दी जानकारियां, किया सम्मानित क क क क क क क क क क कक क क कक

Bhadoni News: वृद्धजनों को दी जानकारियां, किया सम्मानित

Bhadoni News: गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। नगर स्थित वृद्धजन आश्रम में गुरुवार को अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस के अवसर पर वृद्धजनों को वस्त्र, फल देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान बुजुर्गों की आंखें भर आईं। समाज कल्याण अधिकारी गीता सरोज, भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष दीपक मिश्रा तथा स्वास्थ्य विभाग से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डा. शुभांकर श्रीवास्तव आश्रम पहुंचे। वृद्धजनों को वस्त्र-फल देकर सम्मानित किया गया। वहीं वृद्ध महिलाओं को साड़ियां दी गईं। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पीएलवी आनंद कुमार सिंह एवं प्रेम शंकर मौर्य द्वारा वरिष्ठ नागरिकों को उनके अधिकार तथा भरण-पोषण के अधिकार के संबंध में जागरूक कर जानकारी दी गई।

इस अवसर पर डा. नंदलाल प्रसाद, डा. श्रीराम उपाध्याय, चंद्र योगेश, आश्रम के प्रबंधक प्रदोष कुमार, राजन पंडा, गौरव श्रीवास्तव, दीनानाथ, संजू गुप्ता, नैंसी मोदनवाल, अशोक प्रसाद, लक्ष्मीकांत दुबे, शिमला, आजाद, अशोक कुमार सिंह रहे। उधर, उक्त दिवस पर केवल एक कार्यक्रम करके औपचारिकता पूरी की गई। पूरे जनपद में कहीं दूसरा कोई कार्यक्रम नहीं किया गया। जिसे लेकर लोगों में चर्चाएं रहीं। बुजुर्ग उदवंता यादव ने कहा कि आज बुजुर्गों को मोबाइल युग में नई पीढ़ियां उपेक्षा की नजर से देख रही हैं। परिवार से लेकर आसपास के लोग केवल मोबाइल में मशगूल हैं। कोई ठीक से बात तक नहीं करता।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsभदोहीBhadoni News: वृद्धजनों को दी जानकारियां, किया सम्मानित