Intensive Vehicle Checking Campaign in Suriyawan Leads to Seizures and Traffic Violations एक वाहन सीज, आधा दर्जन का हुआ चालान, Bhadoni Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBhadoni NewsIntensive Vehicle Checking Campaign in Suriyawan Leads to Seizures and Traffic Violations

एक वाहन सीज, आधा दर्जन का हुआ चालान

Bhadoni News - सुरियावां में थानाध्यक्ष अरविंद कुमार गुप्ता ने एक सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान एक बाइक को सीज किया गया और आधा दर्जन वाहनों का चालान काटा गया। दो संदिग्ध वाहनों को थाने लाया गया। पुलिस ने...

Newswrap हिन्दुस्तान, भदोहीThu, 26 Dec 2024 02:30 PM
share Share
Follow Us on
एक वाहन सीज, आधा दर्जन का हुआ चालान

सुरियावां। थाना क्षेत्र के दुर्गागंज सीमा पर बुधवार की देर शाम थानाध्यक्ष सुरियावां अरविंद कुमार गुप्ता ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। इसमें एक वाहन को सीज करते हुए आधा दर्जन का चालान काटा गया। वहीं, संदिग्ध मिले दो वाहनों को थाने लाकर स्वामी को सूचित की गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि देर शाम सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। एक बाइक पर मात्र तीन अंक का ही नंबर दिखा जिसे सीज कर दिया गया। जबकि दो वाहन संदिग्ध मिलने पर थाने लगाया गया। वाहन स्वामियों को सूचना देकर थाने बुलाया गया। वहीं आधा दर्जन दो-चार पहिया वाहनों का चालान कर यातायात नियमों का पाठ पढ़ाया गया। सार्वजनिक स्थलों पर कहीं भी कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखता है तो तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दें। दुकानों और प्रतिष्ठानों में लगा सीसीटीवी कैमरा को चौबीसों घंटा चालू रखा जाए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।