आधा दर्जन वाहनों का हुआ चालान

Mar 09, 2026 12:49 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भदोही
share

Bhadoni News - सुरियावां में, कुसा पुल के पास पुलिस ने रविवार रात को सघन चेकिंग अभियान चलाया। इसमें कई वाहनों का चालान काटा गया और यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया गया। थानाध्यक्ष मनीष द्विवेदी ने बताया कि बिना हेलमेट और सीट बेल्ट के वाहन चलाने पर सख्ती बरती जा रही है।

आधा दर्जन वाहनों का हुआ चालान

सुरियावां। थाना क्षेत्र के कुसा पुल के पास रविवार की रात पुलिस टीम ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। इसमें आधा दर्जन वाहनों का चालान काटने के साथ ही यातायात नियमों का पाठ पढ़ाया। जांच को लेकर बाइक और कार सवारों की बेचैनी बढ़ी रही। सुरियावां थानाध्यक्ष मनीष द्विवेदी ने बताया कि रात्रि में सघन चेकिंग अभियान चल रहा है। कहीं भी कोई संदिग्ध व्यक्ति दिख रहा है तो उसे रोककर पूछताछ की जा रही है। बिना हेलमेट के बाइक चलाना कितना घातक साबित होता है यह हादसा होने के बाद पता चलता है। बिना सीट बेल्ट लगाए कार कदापि न चलाएं।

रात्रि में वाहन चला रहे हैं तो डिपर का प्रयोग करें। नियमों के पालन से ही सड़क हादसा में कमी आना संभव है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।