Bhadoni News: खाद्य विभाग टीम ने लड्डू-आईस्क्रीम समेत दस नमूना संग्रहित

हिन्दुस्तान, भदोही
Follow us on Google News
share

Bhadoni News: खाद्य विभाग टीम ने लड्डू-आईस्क्रीम समेत दस नमूना संग्रहित खाद्य विभाग टीम ने लड्डू-आईस्क्रीम समेत दस नमूना संग्रहित खाद्य विभाग टीम ने लड्डू-आईस्क्रीम

Bhadoni News: खाद्य विभाग टीम ने लड्डू-आईस्क्रीम समेत दस नमूना संग्रहित

Bhadoni News: ज्ञानपुर, संवाददाता। राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस पर मिलावटी एवं दूषित खाद्य-पेय पदार्थ बिक्री की रोकथाम को विभागीय स्तर से सघन चेकिंग अभियान चल रहा है।

जांच अभियान के दौरान

डीएम शैलेश कुमार के निर्देशन एवं सहायक आयुक्त शशि शेखर के नेतृत्व में गुरुवार को जिले के विभिन्न बाजारों में जांच अभियान चला। इसमें लड्डू, बूंदी व आईस्क्रीम समेत कुल दस नमूना संग्रहित किया गया। इन नमूनों को जांच के लिए लैब भेज जाएगा।

आगे की कार्रवाई

लैब से जांच रिपोर्ट आने के बाद संबंधित व्यापारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. ताविंदा ने बताया कि गठित टीम द्वारा भदोही शहर, ज्ञानपुर, सुरियावां, औराई समेत विभिन्न बाजारों में जांच की गई। इस दौरान एक दर्जन से ज्यादा दुकानों पर जांच कर दो लड्डू, एक बूंदी और सात आईस्क्रीम समेत कुल दस नमूना संग्रहित किया गया। इन नमूनों को जांच के लिए लैब भेजा जाएगा। लैब से जांच रिपोर्ट आने के बाद संबंधित दुकानों पर विभागीय स्तर से कार्रवाई की जाएगी। बताया कि स्वतंत्रता दिवस पर जलेबी, लड्डू, बतासा और पकौड़ा की बिक्री बढ जाता है। ऐसे में गुरुवार को सघन जांच अभियान चलाया गया। 14 अगस्त शुक्रवार को भी जिले भर में भ्रमण कर दुकानों और प्रतिष्ठानों पर जांच की जाएगी। संदिग्ध दिखने पर खाद्य और पेय पदार्थ का नमूना संग्रहित कर जांच को लैब भेज जाएगा। उधर, विभागीय टीम की जांच से दुकानदारों में हड़कंप मचा रहा।

अधिकारी की कार्रवाई

बीडीएच 11 भदोही स्थित एक दुकान में गुरुवार को नमूना संग्रहित करतीं खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. ताविंदा व अन्य।

संबंधित प्रश्न

✦स्वतंत्रता दिवस पर खाद्य सुरक्षा जांच क्यों की जा रही है?−
स्वतंत्रता दिवस पर मिलावटी एवं दूषित खाद्य-पेय पदार्थ बिक्री की रोकथाम के लिए सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsभदोहीBhadoni News: खाद्य विभाग टीम ने लड्डू-आईस्क्रीम समेत दस नमूना संग्रहित