स्कूल-आंगनबाड़ी व सरकारी संस्थानों में हो जलापूर्ति
स्कूल-आंगनबाड़ी व सरकारी संस्थानों में हो जलापूर्ति स्कूल-आंगनबाड़ी व सरकारी संस्थानों में हो जलापूर्ति स्कूल-आंगनबाड़ी व सरकारी संस्थानों में हो जलापूर्

ज्ञानपुर, संवाददाता। हर घर जल परियोजनाओं का निरीक्षण गुरुवार को डीएम शैलेश कुमार ने किया। ग्राम पंचायत गांधी में निर्मित तीन केएल क्षमता की पानी टंकी का निरीक्षण किया। यहां निर्माण कार्य कार्यदायी संस्था जीए इंफ्रा द्वारा कराया गया है। निर्माण एजेंसी द्वारा आगामी 10 वर्षों तक योजना के संचालन और रख-रखाव की जिम्मेदारी निभाते हुए ग्राम पंचायत में रोस्टर के अनुरूप पेयजल आपूर्ति की जाएगी। इस दौरान ग्राम प्रधान ने बताया कि ग्राम पंचायत में प्रतिदिन सुबह सात बजे से नौ बजे तक और शाम तीन बजे से पांच बजे तक जलापूर्ति हो रही है। प्रचंड गर्मी के बीच नियमित जलापूर्ति ग्रामीणों को काफी राहत दे रही है। पेयजल की शुद्धता बनाए रखने के लिए 100 लीटर पानी की क्षमता वाला डोजर भी स्थापित किया गया है।
विद्यालयों और सरकारी संस्थानों में जलापूर्ति
डीएम ने निर्देशित किया कि समस्त विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों, स्वास्थ्य केंद्रों और अन्य सरकारी संस्थानों में शत-प्रतिशत पेयजल कनेक्शन और नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित की जाए, जिससे आमजन को स्वच्छ पेयजल का लाभ निरंतर मिलता रहे।
नवधन ग्राम पंचायत का निरीक्षण
इसी तरह डीएम ने ग्राम पंचायत नवधन में निर्मित पेयजल टंकी का निरीक्षण किया। संबंधित कार्यदायी संस्था जीए इंफ्रा को निर्देशित किया कि नवधन ग्राम पंचायत के समस्त कार्य 31 मई तक पूर्ण कर प्रत्येक घर तक हर घर नल योजना के अंतर्गत जलापूर्ति सुनिश्चित की जाए। साथ ही विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों, स्वास्थ्य केंद्रों और अन्य प्रमुख स्थलों पर पेयजल कनेक्शन प्राथमिकता के आधार पर किए जाएं।
जल निगम की कार्यवाही
शेष लंबित कनेक्शनों को एक माह के भीतर पूर्ण करने के निर्देश देते हुए कहा कि कार्यों में विशेष रुचि लेकर कार्यशैली में सकारात्मक बदलाव लाया जाए। वहीं, एक्सईएन जल निगम राजबली ने बताया कि गर्मी को देखते हुए बेहतर जलापूर्ति कराई जा रही है। ग्राम प्रधानों से संपर्क कर शुद्ध जलापूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। जहां भी पाइप लीक होने की सूचना मिल रही है, उसे प्राथमिकता के आधार पर ठीक कराया जा रहा है। इस मौके पर सीडीओ बाल गोविंद शुक्ल, अनिल कुमार सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


