Bhadoni News: मौसम की दोहरी मार से लोग पड़ने लगे हैं बीमार

हिन्दुस्तान, भदोही
Follow us on Google News
share

Bhadoni News: ज्ञानपुर में मौसम की बेरुखी से संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है। अचानक बारिश के बाद उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है, जिससे बुखार, सर्दी, टाइफाइड और मलेरिया के मरीज बढ़ रहे हैं। जिला अस्पताल में मरीजों की लंबी कतारें लग रही हैं, जबकि दवा की कमी से लोग परेशान हैं।

Bhadoni News: मौसम की दोहरी मार से लोग पड़ने लगे हैं बीमार

Bhadoni News: ज्ञानपुर। संवाददाता मौसम की बेरुखी से संक्रामक बीमारी का खतरा बढ़ता जा रहा है। एक दिन पूर्व झमाझम बारिश के बाद बुधवार को धूप खिलते ही उमस भरी गर्मी से लोग बेचैन होने लगे। धूप में पड़ते ही लोगों का शरीर पसीना-पसीना हो जा रहा था। सुबह नौ बजे तक हल्की बारिश के बाद मौसम सुहाना बना रहा। लेकिन धूप दस बजे हुआ तो लोग उमस भरी गर्मी से व्याकूल होने लगे।ऐसे में बुखार, सर्दी, टाइफाइड एवं मलेरिया की चपेट में लोग आने लगे हैं। लैब में प्रत्येक दिन पांच से सात सौ रोगियों का रक्त जांच हो रहा है। टाईफाइड की चपेट में आते ही लोगों का प्लेटलेट्स घटने लगा है।

मौसम के दोहरे चरित्र से लोग संक्रामक रोग की चपेट में फंस जा रहे हैं। सुबह नौ बजते ही पर्ची काउंटर पर मरीजों की लंबी कतार लग जा रही है। पहले पर्ची बनवाने को लेकर मरीज आपस में उलझ जा रहे हैं। सुबह नौ बजे से ही मरीजों की पर्चा कटवाने के लिए लंबी कतार लगना शुरु हो गया था। ओपीडी से लेकर इमरजेंसी वार्ड तक मरीजों का हुजूम उमड़ा रहा। हालांकि जिला अस्पताल में पर्याप्त दवा न मिलने से मरीजों मे ंरोष देखने को मिला। महाराजा चेतसिंह जिला अस्पताल के सीएमएस डा. अजय तिवारी ने बताया कि मौसम में बदलाव के साथ ही शरीर में संक्रामक रोग का खतरा बढ़ जाता है। टाइफाइड व मियादी बुखार के मरीज बढ़ते जा रहे हैं। साल्मोनेला टाइफी बैक्टीरिया से फैलने वाला संक्रामक बीमारी है टाइफाइड। शरीर में टाइफाइड बीमारी का लक्षण धीरे-धीरे उजागर होता है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।