एक माह में 1865 को लगा एंटी रैबीज इंजेक्शन

Mar 06, 2026 11:41 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भदोही
share

Bhadoni News - ज्ञानपुर, संवाददाता। घर में पल रहे खूंखार कुत्ते हमला कर बच्चों को घायल

एक माह में 1865 को लगा एंटी रैबीज इंजेक्शन

ज्ञानपुर, संवाददाता। घर में पल रहे खूंखार कुत्ते हमला कर बच्चों को घायल कर दे रहे हैं। कुत्ता पालने का शौक अब गांव में ज्यादा बढ़ गया है। पांच से 15 हजार रुपये तक के कुत्ते के बच्चे शहर से लाकर गांव में पाले जा रहे हैं। खूंखार हुए कुत्ते गली-मुहल्लों में आए मासूम व वृद्धों को काटकर जख्मी कर दे रहे हैं।महाराजा चेतसिंह जिला अस्पताल में प्रत्येक दिन 70 से 80 लोगों को कुत्ता काटने का इंजेक्शन लग रहा है। जबकि सीसीएचसी-पीएचसी में भी इसी हिसाब से टीका लग रहे हैं। जिला अस्पताल की आंकड़ों पर गौर करें तो चार फरवरी से अब तक कुल 1865 लोगों को कुत्ता काटने का इंजेक्शन लग चुका है।

वहीं, आवारा कुत्ते भी बच्चों व वृद्धों को निशाना बना रहे हैं। कुत्ता, बंदर, नेवला व सियार काटने के केस में वृद्धि होती जा रही है। इन दिनों सिवान में घुमने वाले सियार रात्रि में बस्ती की तरफ रुख कर ले रहे हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।