Hindi NewsUttar-pradesh NewsBhadoni NewsIncrease in Kidney Disease Patients in Gyanpur 10 New Cases Reported
दो माह में दस मिले किडनी से पीड़ित नए मरीज

दो माह में दस मिले किडनी से पीड़ित नए मरीज

संक्षेप:

Bhadoni News - ज्ञानपुर, संवाददाता। जिले में किडनी बीमारी से पीड़ित रोगियों में इजाफा होता जा रहा

Nov 30, 2025 12:59 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भदोही
share Share
Follow Us on

ज्ञानपुर, संवाददाता। जिले में किडनी बीमारी से पीड़ित रोगियों में इजाफा होता जा रहा है। दो माह में दस नए किडनी के मरीज मिले हैं, जिनका स्वास्थ विभाग द्वारा इलाज शुरू करा दी गई है। जिला मुख्यालय के पास स्थित सौ सैय्या संयुक्त अस्पताल परिसर में बने डायलिसिस यूनिट केंद्र में कुल 107 मरीजों का उपचार चल रहा है। डायलिसिस यूनिट में मरीजों का इलाज संग बीमारी का लक्षण व बचाव के की भी जानकारी दी जा रही है। डायलेसिस विभाग के वरिष्ठ टेक्निशियन विनय कुमार ने बताया कि कुल 107 किडनी रोगियों का उपचार चल रहा है। 90 भदोही तो 17 मरीज प्रयागराज और जौनपुर के शामिल हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

किडनी इंफेक्शन होने की शुरुआती लक्षण दिखते ही उचित इलाज कराएं। डायलिसिस यूनिट में मरीजों को बेहतर स्वास्थ सुविधा मुहैया कराया जा रहा है। बताया कि किडनी इंफेक्शन होने के शुरुआती लक्षण हैं बार-बार यूरीन पास करने की जरूरत महशूस होना। यरीन में रक्त या मवाद आना। बुखार आने के साथ पीठ, बाजू व कमर में दर्द होना। कंपकंपी या ठंड का एहसास होने के साद दर्द व जलन होना भी किडनी इंफेक्शन का शुरुआती लक्षण है। बताया कि किडनी में संक्रमण किसी भी उम्र में हो सकता है। बीमारी का लक्षण दिखते ही डायलिसिस में आकर जांच के बाद उचित इलाज कराएं।