होली के बाद आंख मरीजों में हुआ इजाफा

Mar 06, 2026 11:37 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भदोही
share

Bhadoni News - ज्ञानपुर, संवाददाता। होली पर्व के बाद आंख के रोगियों में इजाफा होने लगा

होली के बाद आंख मरीजों में हुआ इजाफा

ज्ञानपुर, संवाददाता। होली पर्व के बाद आंख के रोगियों में इजाफा होने लगा है। त्योहार के बाद करीब बीस फीसदी आंख मरीजों में वृद्धि हुआ है। आंख लाल होना, खुजली संग तमाम समस्याएं बढ़ने लगी है। ऐसे में लोगों को आंख के प्रति खास एहतियात बरतने का परामर्श दिया जा रहा है।महाराजा चेतसिंह जिला अस्पताल के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. सुरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि आंख से पीड़ित रोगियों की संख्या में वृद्धि होता जा रहा है। होली के बाद आंख में अबीर और रंग पड़ने से लाल होने के साथ ही त्वचा पर दाने निकल गए हैं। आंख को साफ पानी से धोने के साथ ही चिकित्सकीय परामर्श लेने के बाद ही कोई दवा का सेवन करें।

ख्याल रखें एक माह पुराना हो चुका ड्राप आंख में कदापि न डालें। मौसम में बदलाव आने से भी आंख मरीजों की संख्या में थोड़ा इजाफा जरूर हुआ है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।