Bhadoni News: अतिक्रमण रोकने में विफल हुआ सरकारी बोर्ड, बढ़ा रोष
Bhadoni News: अतिक्रमण रोकने में विफल हुआ सरकारी बोर्ड, बढ़ा रोष अतिक्रमण रोकने में विफल हुआ सरकारी बोर्ड, बढ़ा रोष अतिक्रमण रोकने में विफल हुआ सरकारी बोर्ड, बढ़ा रोष

Bhadoni News: सुरियावां, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत सुरियावां में सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा धड़ल्ले से हो रहा है। वार्ड नंबर सात इंदिरा नगर में सरकारी बोर्ड लगने के बावजूद धड़ल्ले से अतिक्रमण कर लिया गया। नपं के अधिकारी हैं कि कार्रवाई के नाम पर सिर्फ नोटिस जारी कर अपना पीठ थमथमा ले रहे हैं। ऐसे में अतिक्रमण का दायरा हर तरफ बढ़ता जा रहा है। सार्वजनिक स्थलों पर अवैध कब्जा होने से नागरिकों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। अतिक्रमण रोकने में सरकारी बोर्ड का लगना पूरी तरह विफल साबित हो रहा है。
अतिक्रमण का बढ़ता सिलसिला
नागरिकों की माने तो नगर पंचायत सुरियावां के वार्ड नंबर सात इंदिरा नगर मुहल्ला में डेढ़ वर्ष पूर्व नपं और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा भूमि की पैमाइश करने के साथ ही सरकारी बोर्ड लगाया गया था। बोर्ड लगाने के बाद अवैध कब्जा करने वाले सकते में आ गए थे। फिर ना जाने किसका संरक्षण मिला कि तेजी से अतिक्रमण करने का क्रम शुरू हो गया। नगर पंचायत के अधिकारियों के सामने ही अतिक्रमण करने का खेल शुरू हो गया। कुछ ही माह में खाली पड़े स्थानों पर सीढ़ी, टीनशेड, पक्का निर्माण एवं शौचालय तक बनवा लिया गया। अतिक्रमण करने का दृश्य देख लोग हैरान रह जाते हैं। जबकि नगर पंचायत है कि जांच के नाम पर सिर्फ नोटिस जारी कर अपना पीठ थमथपा लेती है। अवैध कब्जा के चलते सरकारी भूमि का दायरा सिमटता जा रहा है। अवैध कब्जा को लेकर आए दिन लोगों में विवाद हो रहा है। हर कोई नपं की जमीन को अपना बताते हुए निर्माण कराने के साथ ही बांस-बल्ली बांधकर अवैध कब्जा कर ले रहा है। शासन की लाख प्रयास के बावजूद सरकारी भूमि अतिक्रमणमुक्त नहीं हो पा रहा है। वहीं, नागरिकों की माने तो नगर में जो भी खाली स्थान शेष बचा है, उसमें शादी लान बना दी जाए तो लोगों को काफी राहत मिलेगी। शादी, तिलकोत्सव, ब्रह्मभोज व जन्मदिन आदि कार्यक्रमों के लिए लोग ज्यादा पैसा खर्च कर प्राइवेट लान बुकिंग कराने को विवश हो रहे हैं। ऐसे में नगर पंचायत द्वारा वैवाहिक लान का निर्माण करा दी जाएगी तो लोगों को काफी राहत मिलेगी।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


